एसीबी में फंसे शिक्षा विभाग के बाबू आर आर बंजारे की पत्नी ने कलेक्टर से रिहाई की मांग की,,एसीबी की कार्यवाही को साजिश बताया।।

Global36 गढ़ के संवाददाता नीलकांत खटकर।।

 

 

 

बलौदाबाजार 28 जुलाई 2021 । विगत दिवस विकास खंड बिलाईगढ़ के शिक्षा विभाग में पदस्थ सहायक ग्रेड 2 के बाबू रथ राम बंजारे को एसीबी की टीम ने घूस लेने के जुर्म में गिरफ्तार की है।बंजारे बाबू की पत्नी लक्ष्मीन बंजारे पिपरभवना निवासी ने अपने पति पर की गई कार्यवाही का विरोध करते हुए उन्हें फंसाने की साजिश की गई है कहा। उन्होंने कहा की मेरे पति बेकसूर हैं उन्हें फंसाया गया है। उन पर की गई कार्यवाही पर नाराजगी जताते हुए कार्यवाही को निरस्त करने की मांग बलौदाबाजार जिला कलेक्टर से की है।
उन्होंने जिला के कलेक्टर को दिए आवेदन में क्या कहा आपके सामने पत्र प्रस्तुत है खुद ही पढ़िए।महोदय आपसे करबद्ध प्रार्थना है कि मेरे पति रथराम बंजारे सहा.ग्रेड 2 शासकिय सेवा दिनांक 4/8/1992 लगभग 29 वर्षो से कार्यरत हैं तथा दिनांक 8/8/2016 से कार्यालय वि.ख.
शिक्षा अधिकारी बिलाईगढ में सह.ग्रेड 2 के पद पर पदस्थ थे।उनके कार्यकाल में आज पर्यन्त तक कभी भी किसी प्रकार का लेन-देन, अनिमियता, नोटिस की शिकायत प्राप्त नहीं हुआ है। जिन्हें दिनांक 23-7-2021को श्री स्वाधीन शर्मा पिता स्व.पि.के.शर्मा षडयंत्र रचना रच कर A.C.B.रायपुर के व्दारा गिरफ्तार करवाकर उपजेल बलौदाबाजार भेजवा दिया है। मेरे पति कुछ दिन पहले कोवीड19 कोरोना के मरीज थे। जिसे बड़ी मुश्किल से प्रकोप से उपचार करवाकर बचाई हूं उनका बी.पी./शुगर का इलाज चल रहा है। मैं स्वयं गंभीर गर्भाशय संबंधी बिमारी से जूझ रही हूं मेरा इलाज वी.वाय हास्पिटल रायपुर में चल रहा है। मेरे पति 54 वर्ष के बुजुर्ग व्यक्ति हैं यदि उन्हें या मुझे कुछ भी होता है तो इसका संम्पुर्ण जिम्मेदार स्वाधीन शर्मा पिता स्व.पि.के.शर्मा राजमहल पारा सरईपाली जिला महासमुन्द (छ.ग.) रहेंगे। हम अनुसूचित जाति होने के नाते हमारे साथ अन्याय,अत्याचार कर शोषण किया जा रहा है। मिडिया समाचार पत्र में कहीं भी रिश्वत लेते रंगे हाथ से रकम मेरे पति के पाकैट ,हाथ,दराज, टेबल आदि पर बरामद नहीं हुआ है।जबरन डरा-धमकाकर बन्द कमरे में बल पूर्वक पहले से रखें हुए दुसरे प्रभार के कर्मचारी के अलमारी से नोट को निकलवाकर उनपर फर्जी मनगढ़ंत रूप से अपराध अधिरोपित कर जेल अभिरक्षा में भेजा है। जिसे जांच कर मेरे निर्दोष पति को जेल से मुक्त कर रिहा किया जावे।ममाले में झूठा आरोप करने वाले स्वाधीन शर्मा के विरुद्ध न्यायासंगत उचीत कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने की कृप्पा करेंगे।

 

 

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close