बलौदाबाजार – हसौद – सरसीवा – सरायपाली की सड़क की हालत दयनीय स्थिति निर्मित हो गई है। 71 किमी सड़क में बड़े बड़े तालाब नुमा गड्ढे निर्मित हो गए हैं।इस बड़े बड़े गड्ढे में पानी भरे होने के कारण वाहन चालक दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। ठेकेदार और विभाग कि लापरवाही,मिलीभगत से सड़क पर अब चलना भी हो गई है मुश्किल।कुछ माह पूर्व ठेकेदार द्वारा जो रिपेयर का कार्य किया गया था जिसमें घटिया किस्म की सामग्रियों का प्रयोग किया गया था।सही तरीके से कार्य नहीं करने से उक्त मार्ग कुछ दिन भी टिक नहीं पाया और उसी दौरान उखड़ना शुरू हो गया था।इस मार्ग में पेंड्रावन,मुड़पार, बिलासपुर, टाटा,मनपासार, हरदी, के पास ज्यादा ही खराब है।सड़क ठेकेदार द्वारा निम्न स्तर के बनाये जाने पर सड़क उखड़ जा रही है।अंचल के लोगों ने बताया कि इस सड़क निर्माण कार्य पर घटिया सामग्री का उपयोग किया गया है जिससे सड़क के डामर 3 दिन में उखड़ कर उड़ गए।ठेकेदार ने पिछले 2 साल में कई बार घटिया किस्म का डामर डाला लेकिन कोई काम का नहीं,तुरंत डामर जून की पहली बारिश में ही रिपेयर के बाद डामर पानी में घुल गया था।
लोगों ने आगे कहा कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारी को इस बारे में जानकारी दी गई लेकिन इस ओर उनके द्वारा कोई कार्यवाही नहीं करना मिलीभगत की ओर इंगित करती है।सड़क सुखी होने से धूल भरी आंधी उड़ती है,बारिश के चलते कीचड़ की समस्या से क्षेत्रवासी परेशान हैं,लोगों ने कहा कि संबंधित ठेकेदार का सरसीवा सरायपाली मार्ग में खुद का डामर का प्लांट है जिसके कारण खुल कर धांधली की जा रही है।इन्होंने कहा कि अंचल के एक खास जनप्रतिनिधि का संरक्षण प्राप्त होने के बाद ठेकेदार की मनमानी बढ़ती जा रही है।आपको बतला दें कि इस सड़क रिपेयर के लिए शासन से 17 करोड़ की राशि स्वीकृत हुई है जिसमें करीब 71 किमी रिपेयर का काम करना है।आपको बतला दें कि सड़क ठेकेदार को 3 साल का ठेका मिला हुआ है जिसमें 2 साल हो गया है एक साल शेष है। इस विषय पर सड़क ठेकेदार गोविंद अग्रवाल सरसीवा निवासी ने हमारे संवाददाता को बताया कि नाली निकासी नहीं होने से सड़क पर पानी भर जा रहा है,अभी बरसात है डामरीकरण करने के बाद पुनः सड़क उखड़ जाएगी इसलिए दो माह बाद ही डामरीकरण हो पाएगा।इस विषय पर लोक निर्माण विभाग बिलाईगढ़ के अधिकारी दीपक ठाकुर ने कहा कि उस मार्ग में नाली नहीं होने और लोग घरों का पानी निकासी सड़क में करने के कारण डामर जल्दी उखड़ जा रहा है। सड़क के बारे में शिकायत तो मिली है परन्तु बारिश की वजह से अभी डामरीकरण करना मुश्किल है 15 अक्टूबर के बाद उखड़ी हुई सड़क का रिपेयर किया जाएगा,रिपेयर का ठेका 3 साल के लिए दिया गया है 2 साल हो गया है एक साल तक ठेकेदार सड़क कि देखरेख अभी और करेंगे सही ढंग से काम नहीं होने पर संबंधित ठेकेदार को ब्लैक लिस्टेड किया जाएगा।