फिल्मी स्टाइल में बोलेरो वाहन से मोटरसाइकिल को ओवरटेक कर लूटपाट करने वाले 02 आरोपी चढ़े सरिया पुलिस के हत्थे,आरोपियों से लूट की मोबाइल, नगदी व बुलेरो की जब्ती

Global36garh न्यूज से ललित गोपाल की खबर

रायगढ़26 अगस्त2020।सरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत पिछले माह क्रेसर के अकाउंटेंट की मोटर साइकिल को ओवरटेक कर बोलेरो में दो युवक अकाउंटेंट को डरा धमका कर उसकी मोबाइल व नगदी लूट ले गए थे फिल्मी स्टाइल से हुए इस लूटपाट को थाना प्रभारी सरिया निरीक्षक अंजना केरकेट्टा एवं उसकी टीम द्वारा प्रकरण के दोनों आरोपियों को लूट की मोबाइल बोलेरो वाहन व नगदी के साथ गिरफ्तार किया गया है ।

 

करीब 1 माह तक प्रशिक्षु डीएसपी अंजू कुमारी थाना सरिया के प्रभार में थी जिनका प्रशिक्षण अवधि समाप्त होने पर पदेन थाना प्रभारी निरीक्षक अंजना केरकेट्टा द्वारा चार्ज लिया गया एवं पूर्व मामलों की डायरी तफ्तीश के लिए निकाली जिसमें गंभीर प्रकरणों में प्राथमिकता देते हुए पिछले माह घटित लूट के आरोपियों की धरपकड़ के लिए मुखबीर एवं स्टाफ को निर्देशित की जिसमें स्टाफ को सफलता हाथ लगी है।

जानकारी के अनुसार ग्राम भीखमपुरा थाना सरिया में रहने वाला मनोज कुमार साहू पिता श्री राजेश कुमार साहू उम्र 24 वर्ष दिनांक 14.07.2020 को थाना सरिया में बोलेरो चालक एवं उसके साथी द्वारा मोबाइल एवं पर्स में रखे 10,000 रूपये लूट लिये जाने की रिपोर्ट दर्ज कराया है ।

रिपोर्टकर्ता ने अनुसार कटंगपाली स्थित रायगढ मिनर्ल्स क्रेशर में एकाउन्टेंट का काम करता है । प्रतिदीन की भांति क्रेसर में अपनी ड्यूटी खत्म कर अपने मोटर सायकल से घर भीखमपुरा आ रहा था कि कटंगपाली एवं बोंदा के मध्य काली मंदिर के पास रात्रि करीबन 07/30 बजे पीछे की ओर से आ रहे *बोलेरो वाहन क्र0 OR 17 C 9911* के चालक एवं उसका साथी के द्वारा मनोज के मोटर सायकल को ओव्हर टेक कर रोके एवं अपने पास रखे चाकु से डरा-धमका कर मोबाईल एवं पैसे लुट कर ले गये । मनोज साहू की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध अप.क्र. 99/2020 धारा 392,34 भादंवि दर्ज कर विवेचना में लिया गया था ।

सरिया पुलिस मामले की हर पहलुओं से जांच कर रही थी कि मामला आपसी सांठगांठ का तो नहीं है । प्रार्थी द्वारा दर्ज कराए गए रिपोर्ट के आधार पर वाहन बोलेरो के जरिए लूटपाट के आरोपी 1 – सुनील उर्फ चांटी पिता पंडा पतिकर उम्र 24 साल साकिन ग्राम भुक्ता थाना अम्बाभौना जिला बरगढ़ ओडिशा 2 – टिकेश्वर सोरा उर्फ टिके पिता लच्छीराम उर्म 25 वर्ष साकिन ग्राम भुक्ता थाना अम्बाभौना जिला बरगढ़ ओडिशा तक पुलिस पहुंची। आरोपियों को आज उड़ीसा से पकड़ कर लाया गया जिनकी गिरफ्तारी सरिया में की गई है । आरोपियों से लूट की मोबाइल व नगद रुपए जब्ती के साथ वारदात में प्रयुक्त बोलेरो वाहन, एक चाकू को जप्त किया गया है जिन्हें थाना सरिया के अपराध क्रमांक 99/2020 धारा 392,34 IPC में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close