
छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं विधायक श्री चंदन कश्यप से मलखम्ब खिलाड़ियों ने विडियोकॉल से की बातचीत
नारायणपुर 10 मार्च 2022 l मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने बजट सत्र के दौरान मलखम्ब खिलाड़ियों के लिए नारायणपुर जिले में अकादमी बनाने की घोषणा कर जिले के मलखम्ब खिलाड़ियों को बड़ी सौगात दी। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं विधायक श्री चंदन कश्यप से आज इन मलखम्ब खिलाड़ियों से विडियोकॉल के जरिये बातचीत की। विधायक श्री कश्यप ने मलखम्ब के कोच श्री मनोज प्रसाद एंव खिलाड़ियों को बधाई दी और कहा कि आप सभी मलखम्ब खिलाड़ी सीमित संसाधन के बावजूद जिले के नाम पूरे देश में रौशन कर रहे थे। प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के विशेष प्रयास से अब जिले में मलखम्ब अकादमी शुरू होने जा रही है, जिस पर मलखम्ब प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल एवं विधायक श्री चंदन कश्यप के प्रति आभार व्यक्त किया। मलखम्ब खिलाड़ियों ने कहा कि अब हम और अधिक मेहनत करेंगे और ज्यादा से ज्यादा मैडल जीतकर प्रदेश एवं जिले का नाम रौशन करेंगे।
यक श्री चंदन कश्यप ने कहा कि बीते वर्ष मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नारायणपुर प्रवास के दौरान अबूझमाड़ मलखम्ब अकादमी नारायणपुर में हुआ। खिलाड़ियों के ऊर्जा और उत्साह से भरपूर प्रदर्शन को मुख्यमंत्री जी ने खूब सराहा। साथ ही खिलाड़ियों के डाइट और ट्रेनिंग सेंटर का मार्ग प्रशस्त करने की घोषणा की थी, जिसका परिणाम स्वरूप हमे आज मुख्यमंत्री जी ने अबूझमाड़ मलखम्ब अकादमी को 2 करोड़ 80 लाख स्वीकृत किया, जिसमे खिलाड़ियों के हॉस्टल निर्माण व ट्रेनिंग उपकरणों, सामग्रियो का इंतजाम किया जाएगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री जी ने मलखम्ब खिलाड़ियों को हर संभव मदद उपलब्ध कराने का भी भरोसा दिलाया है।
बता दे कि जिला प्रशासन द्वारा मल्लखम्भ खेल को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिभागियों को अबूझमाड़ मल्लखंब अकादमी में विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। इसके अभ्यास हेतु आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करायी जा रही है, प्रशिक्षण केन्द्र में कुल 120 खिलाड़ी पंजीकृत है, जिसमें लगभग 80 खिलाड़ी नियमित प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। प्रशिक्षण में 40 बालक तथा 40 बालिकाए शामिल है। इस प्रशिक्षण केन्द्र से लगभग 40 प्रतिभागियों द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का प्रतिनिधित्व किया गया है। 32वीं राष्ट्रीय मलखम्भ चौम्पियनषिप बिलासपुर 2020 में जिले के मलखंभ खिलाड़ियों ने 8 स्वर्ण पदक एवं 3 कास्य पदक प्राप्त कर चुके हैं। जिले के मलखम्भ खिलाड़ी दिल्ली, मुंबई, गुजरात, गोवा, तमिलनाडू , मध्यप्रदेश में भी अपने राज्य छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व कर अपने खेल व हुनर का परचम दिखा चुके हैं। उज्जैन 2021 में मल्लखंब की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जिले के मल्लखंभ खिलाड़ियों ने 10 गोल्ड, एक सिल्वर और 29 ब्रांज मैडल इस प्रकार कुल 40 मैडल जीतकर नारायणपुर जिले का नाम रौशन किया है । जिले के जूनियर प्रथम टीम , सब जूनियर टीम के बाद सीनियर के बालिका वर्ग और बालक वर्ग ने टीम चौंपियनशिप और पिरामिड चौंपियनशिप में कांस्य पदक पर कब्जा जमाया, जिसमे छत्तीसगढ़ राज्य से 48 खिलाड़ियों का चयन इस प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु किया गया था, जिसमें से 40 मल्लखंभ के खिलाड़ी नारायणपुर जिले के थे। अब तक जिले के मल्लखंभ खिलाड़ियों द्वारा स्कूल गेम्स, राज्य व राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में कुल 161 पदक प्राप्त कर चुके हैं , इस वर्ष 2022 होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता खेलो इंडिया स्कीम जो की पंचकुला, हरियाणा में आयोजित होने जा रही है। जिसमे अबूझमाड़ मल्लखंभ अकादमी से 10 खिलाड़ियों का चयन हुआ है, जिसमे जीतने के बाद खिलाड़ियों का चयन अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर होना होता है। साथ ही भारत सरकार द्वारा खिलाड़ियों को 8 साल के विशेष छात्रवृत्ति प्रदान की जाती हैं इसी के साथ खिलाड़ियों का विशेष प्रशिक्षण इस वर्ष सितंबर में होने वाली वर्ल्ड चौंपियनशिप के लिए हो रहा है, जिसमे हमारे अबूझमाड़ नारायणपुर के खिलाड़ी अपना विशेष स्थान बनाएंगे व स्वर्ण पदक प्राप्त करने सफलता हासिल करेंगे।


