बिलासपुर 8 जुलाई 2020। सकरी पुलिस ने चोरी के प्रकरण को 48 घंटो में पतासाजी कर आरोपीयों को किया गिरफ्तार ।
साई नगर, गीता पैलेस में रहने वाला शशिकांत जायसवाल की पत्नी व बच्चे धमतरी गए हुए थे । 3 जुलाई की सुबह 9 बजे वो भी अपनी ड्यूटी के लिए बिल्हा निकल गया। रात्रिकालीन में संतरी की ड्यूटी करने के पश्चात 4 जुलाई की सुबह जब 9 बजे घर वापस आया तो सामने गेट में ताला लगा हुआ था।लेकिन अंदर की मुख्य दरवाजे की कुनंदा टूटा हुआ व ताला नीचे पडा हुआ मिला।अंदर जाने पर आलमारी टूटी हुई थी। घर का सारा सामान इधर उधर बिखरा पड़ा हुआ था। अलमारी से सोने व चांदी के जेवर कुछ नकद रकम सब चोरी हो गई थी।
जिसकी मूल्य लगभग 7 लाख 18 हजार की थी। शशिकांत जायसवाल द्वारा जिसकी तत्काल रिपोर्ट सकरी थाना में दर्ज कराई गई।
सकरी पुलिस ने तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना जारी कर की। पुलिस अधीक्षक के निर्देश में संदिग्ध सभी निगरानी सुदा बदमाशो को पकड़ कर पतासाजी की गई। तभी मुखबरी से सुचना मिली कि घटना की सुबह देवेंद्र टोडर उर्फ दीपू 22 वर्ष को सब्बल ले कर घटना के आस पास घूमते हुआ देखा गया है।
जानकारी मिलने पर पुलिस की टीम ने दीपू के घर को घेराबंदी कर उसके घर के अंदर ताब्दीस दी। लेकिन उसे पहले से ही पुलिस के आने की भनक लग गई थी और वो वँहा से भाग निकला था। तब पुलिस के साइबर सेल की मद्दत से उसके लोकेशन को ट्रेस कर उसे भाटापारा में पकड़ा । अपराधी को थाने लाने के बाद कड़ाई से पूछताछ करने पर वह अपने साथ चोरी में शामिल अपने साथी पप्पू गौड़ उर्फ दरश मंडावी 25 वर्ष का नाम बताया। जिसे भी पुलिस ने छत्तीसगढ़ ढाबा नांदघाट के पास से गिरफ्तार कर लिया जो कि विशाखापटनम भागने की फिराक में था। दोनों अपराधीयों से पुलिस ने लगभग 5 लाख मूल्य के नकद व जेवर बरामद किए है। अपराधियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रिमांड में भेजा गया है।
इस प्रकरण में सकरी थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार यादव,उप निरीक्षक मनोज पटेल, वीरेंद्र भोई, वीरेंद्र साहू व साइबर सेल की टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।