विद्यायक शैलेश पाण्डेय ने मुनगा पौधारोपण कर, मुनगा महाअभियान का किया आगाज

global36garh न्यूज से ललित गोपाल की खबर

 

 

 

 

 

 

 

बिलासपुर 6 जुलाई 2020। मुनगा पौधरोपण महाअभियान का आगाज करते हुए विधायक शैलेष पांडेय ने आज शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला सरकंडा में मुनगा पौधरोपण किया।
इस अवसर पर उपस्थित कलेक्टर सारांश मित्तर ने भी मूनगा के पौधो का रोपण किया।

 

 

कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ की परिकल्पना को साकार करने के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार वन विभाग द्वारा आज से मुनगा पौधारोपण का विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

 

जिले में करीब 250 स्कूल, आंगनबाड़ी केन्द्र, छात्रावासों सहित किसानों के बाड़ियों में मुनगा पौधा रोपण किया जायेगा। मुनगा प्रोटीन, विटामिन से भरपूर, खून की कमी दूर करने वाला, शुगर और किडनी की बीमारी में फायदेमंद है। यह बच्चों में कुपोषण दूर करने में प्रभावकारी है। मुनगे की इन खूबियों को देखते हुए इसके पौधारोपण का महाअभियान का प्रारंभ किया गया है। जिससे यह सहजता से उपलब्ध होगा और संस्थाओं के परिसरों में हरियाली सहित पर्यावरण के संरक्षण और संवर्द्धन को बढ़ावा मिलेगा।

 

 

आज सुबह तखतपुर विधायक श्रीमती रश्मि सिंह व विजय केशरवानी ने नगर निगम बिलासपुर वार्ड क्रं 1 के शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला सकरी के परिसर में मुनगा पौधा रोपण कर जिले में इस महाअभियान की शुरूआत की थी।

इस अवसर पर मुख्य वन संरक्षक श्री अनिल सोनी, डीएफओ बिलासपुर वनमंडल श्री निशांत कुमार, श्री विजय केशरवानी, स्कूल प्राचार्य श्रीमती देवकी अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close