व्यापार विहार से सिरगिट्टी को जोड़ने वाली फोर लेन ब्रिज का निर्माण अतिशीघ्र । ड्रॉइंग डिज़ाइन व अधिकारियों के साथ विधायक ने मौके का किया निरीक्षण ।

global36garh न्यूज से ललित गोपाल की खबर

 

 

 

 

 

 

 

बिलासपुर 22 जून 2020। शहर को सिरगिट्टी एरिया से जोड़ने वाली फोर लेन ब्रिज के निर्माण की आवश्यकता बहुत समय से महसुस की जा रही थी । कुछ वर्षों पूर्व तारबाहर रेल्वे क्रासिंग को पार करते हुए बहुत से लोगो की जान भी चली गई थी । तब से उस क्षेत्र में फोर लेन ओवर ब्रिज बनाने पर विचार किया जा रहा था। कांग्रेस सरकार बनने पर इस प्रक्रिया ने जोर पकड़ा और सरकार ने अपने इसी विधानसभा सत्र में इसके लिए 250 करोड़ की अनुमानित राशि स्वीकृत कर दी । फोर लेन ओवर ब्रिज का निर्माण अतिशीघ्र की जानी है । जिसकी लंबाई 1150 मीटर और चौड़ाई 80 फिट की होगी तथा 9 मीटर ऊंची ओवर ब्रिज व्यापार विहार से होते हुए सिरगिट्टी एरिया तक जाएगा। जिसकी ड्रॉइंग व डिसिंग को आज अधिकारीयो के साथ मौके में जाकर विधायक द्वारा देखी गई।

 

 

 

 

फोर लेन ब्रिज के निर्माण से बड़ी गाड़ियों के ट्रैफिक व्यवस्था सुगम होगी। साथ ही व्यापार विहार ,रेलवे ,तारबाहर व सिरगिट्टी क्षेत्र के लोगो को ट्रैफिक जाम से बड़ी राहत मिलेगी।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close