बेलगाम अज्ञात भारी वाहन ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों मारी टक्कर, ऑन द स्पॉट मौत

 

कसडोल। शुक्रवार की शाम तकरीबन 5 बजे के करीब राष्ट्रीय राजमार्ग 130 (बी) के ग्राम दर्रा के समीप तेज रफ्तार भारी वाहन ने मोटरसाइकिल सवार 2 युवकों को ठोकर मारकर अपने चपेट में ले लिया। जिससे दोनो युवकों का ऑन द स्पॉट दर्दनाक मौत हो गई । इधर युवकों की पहचान नही हो पाई है , मिली जानकारी के अनुसार मृतकों की उम्र लगभग 18 से 21 वर्ष के बीच है। दोनो युवक अपने हीरो एच एफ डीलक्स में सवार थे। वे कसडोल बाजार जा रहे थे तभी ये घटना हो गई ।राष्ट्रीय राजमार्ग 130(बी) के कसडोल-लवन मुख्यमार्ग के ग्राम दर्रा गांव के पास की घटना की घटना है ।कसडोल पुलिस मौके पर मौजूद है आगे की कार्यवाही कर रहे है। बता दे की इस मार्ग में आए दिन दुर्घटना होती रहती है उसके बाद भी प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है जिससे नाबालिक और नशे के हालत में तेज गाड़िया चलाने की होड़ सी लगी है जिसके कारण आए दिन दुर्घटना होती रहती है।

 

 

 

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close