बिलासपुर- प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की पार्थिव शरीर आज सुबह 11 बजे रायपुर सागौन बंगला से निकल कर दोपहर 1 बजे के करीब बिलासपुर स्थित मरवाही सदन पहुँचा। जंहा से लोगो के अंतिम दर्शन के बाद मरवाही ले जाई गई। जंहा उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
अजीत जोगी की पार्थिव शरीर आज सुबह 11 .. रायपुर के सागौन बंगले से निकल कर दोपहर जैसे ही बिलासपुर मरवाही सदन पहुची उनके अंतिम दर्शन को पाने जैसे पूरा शहर ही उमड़ पड़ा । उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब, हर किसी के दिल मे बस उनकी एक झलक पाने की चाह थी । लोगो की आंखे नम थी और आवाजे भरी हुई थी। हर के दिल मे बस एक ही टसक अपने प्रिय नेता को खोने का गम, दिल मे पत्थर रखकर नम आंखों से दी अंतिम बिदाई ।
अजीत जोगी को बिलासपुर व बिलासपुर वासियों से अलग ही लगाव था ।यहाँ के लोग भी उन्हें खूब प्यार देते थे । जब तक वो मुख्यमंत्री रहे आये दिन उनका बिलासपुर दौरा लगा रहता था। हर किसी के दिल मे राज करने वाले शख्सियत थे। आज उनके चले जाने से लोगो को लग रहा है,जैसे उनके सर से पिता की साया ही चली गई।