खेल दिवस पर आयोजित हुआ खेल महोत्सव, बालिकाओं को किया गया जागरूक

 

जांजगीर-चांपा, 10 अप्रैल 2026। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत 1 से 6 अप्रैल तक “अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस” के अवसर पर जिलेभर में खेल महोत्सव का आयोजन किया गया।

 

जिला कार्यक्रम अधिकारी अनीता अग्रवाल ने बताया कि परियोजना जांजगीर के ग्राम चौराभाठा, मैसदा, मैसमुड़ी, महंत एवं खैरा तथा परियोजना अकलतरा के ग्राम मुरलीडीह एवं अकलतरा वार्ड क्रमांक 18 स्थित शासकीय स्कूलों में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

 

इस आयोजन का उद्देश्य खेलों के माध्यम से समाज में समानता, भाईचारा, शांति, शिक्षा एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को मोबाइल और सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी देते हुए दैनिक जीवन में व्यायाम, योग एवं खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया।

 

प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बालक-बालिकाओं को सम्मानित किया गया।

 

कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं के अधिकार, बाल विवाह रोकथाम, गुड टच-बैड टच, लैंगिक अपराधों से संरक्षण सहित चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, आपातकालीन नंबर 112 एवं महिला हेल्पलाइन 181 की जानकारी दी गई। साथ ही किशोर न्याय अधिनियम, घरेलू हिंसा अधिनियम, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न कानून एवं दहेज प्रतिषेध अधिनियम सहित विभिन्न कानूनी प्रावधानों के प्रति जागरूक किया गया।

 

इसके अतिरिक्त सखी वन स्टॉप सेंटर, नवा बिहान योजना, नोनी सुरक्षा योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना एवं मिशन शक्ति सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी देते हुए जागरूकता सत्र एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया।

 

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close