कलेक्टर-एसपी ने चलाया स्वच्छता अभियान, दिया साफ-सफाई का संदेश

 

जांजगीर-चांपा, 27 मार्च 2026। आज जिला मुख्यालय जांजगीर के रमन नगर क्षेत्र में कलेक्टर जन्मेजय महोबे और पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने मुख्य नहर में स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, अजीम प्रेमजी फाउंडेशन, हसदेव के हीरो वालंटियर्स, एनएसएस, एनसीसी तथा कृषि महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया।

 

अभियान के दौरान सभी ने मिलकर नहर और आसपास के क्षेत्रों में सफाई की और स्वच्छता का संदेश लोगों तक पहुंचाया। कलेक्टर और एसपी ने स्वयं भी सफाई कार्य में भाग लिया और लोगों से अपील की कि वे स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।

 

उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का कार्य नहीं है, बल्कि यह एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है, जिसमें हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है। लोगों को गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखने और प्लास्टिक का कम उपयोग करने के लिए भी प्रेरित किया गया।

 

इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने का संकल्प लिया।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close