global36garh news:मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ऊपर अभद्र टिप्पणी करने वाले शिक्षक के ऊपर एफएआईआर कराने पहुचे युवा कांग्रेस नेता थाने
Global 36garh news: 30अगस्त2022/विगत दिवस बिलाईगढ़ में एक मामला सामने आया जिसमे व्हाट्सअप पर देवसागर संकुल के समन्वयक शिक्षक रुखमन सिंह सरदार द्वारा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के लिए अप्सब्दो का प्रयोग करते हुए टिप्पणी किया गया है जिसके संबंध में आज युवा कांग्रेस विधानभसा अध्यक्ष दीपक टण्डन ने अपने साथियों के साथ थाना प्रभारी श्री विंटन साहू को ज्ञापन सौंपते हुए रुखमन सिंग सरदार के ऊपर एफआईआर की मांग किया।
व दीपक टण्डन ने बताया कि बिलाईगढ़ विधानसभा अंतर्गत देवसागर विद्यालय में पदस्त शिक्षक रुखमन सिंग सरदार द्वारा हमारे नेता व छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री आदरणीय भूपेश बघेल जी ऊपर अशोभनीय भाषा का उपयोग किया गया अभद्रता पूर्वक टिप्पणी की गई जिससे हम सभी भूपेश बघेल जी समर्थक आहत हुए हैं और लोगो मे आक्रोश व्याप्त है एक शिक्षक की कभी ऐसी भाषा ही नही होती ये तो गुंडे मवालियों जैसी भाषा का उपयोग कर रहे हैं ऐसे लोग ही शिक्षा जगत को बदनाम करते हैं जो एक सम्मानीय पद है शासन के मुख्यमंत्री है उनके खिलाफ इस तरह का भाषा अशोभनीय है और आप स्वयं अपनी शिक्षा और संस्कार का स्वयं परिचय दे रहे हैं आपमे स्वयं संस्कार नही है तो छात्र छात्राओं को क्या संस्कार देते होंगे आ मर्यादित शिक्षक के ऊपर तत्काल कार्यवाही करने की मांग हमने थाना प्रभारी श्री विंटन साहू से की है और प्रतिलिपी शासन के गृहमंत्री आदरणीय ताम्रध्वज साहू जी को भेज दी है।।
थाना प्रभारी ने जल्द से जल्द कार्यवाही के लिए आश्वासन दिया।।



