
ब्रेकिंग न्यूज़:पामगढ़-शिवरीनारायण में लूट व जानलेवा हमला: घायल युवक की मौत, इलाके में दहशत
जांजगीर चांपा//शिवरीनारायण और पामगढ़ थाना क्षेत्र में बीते दिनों हुई लूटपाट और जानलेवा हमले की घटनाओं ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। 27 जनवरी और 29 जनवरी को अलग-अलग स्थानों पर हुई वारदातों में बदमाशों ने राह चलते लोगों को निशाना बनाते हुए 14 लोगों से लूटपाट की, वहीं तीन लोगों पर जानलेवा हमला किया गया था।

इन घटनाओं में गंभीर रूप से घायल युवक अमन बंजारे (पिता नंदलाल बंजारे), निवासी ग्राम कचंदा, थाना शिवरीनारायण को प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर किया गया था। जहां इलाज के दौरान गुरुवार को उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, वहीं गांव में मातम छा गया गांव में शोक, लोगों में डर युवक की मौत के बाद ग्राम पंचायत कचंदा सहित आसपास के गांवों में शोक की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार हो रही लूटपाट और हमलों से लोग अब रात में बाहर निकलने से भी घबराने लगे हैं। क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोग पुलिस से सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग कर रहे हैं आरोपी गिरफ्तार, दो का इलाज जारी।
पुलिस सूत्रों के अनुसार इस मामले में सभी आरोपी पकड़े जा चुके हैं। बताया जा रहा है कि एक आरोपी को गोली लगी है, जबकि एक अन्य आरोपी के पैर में गंभीर चोट आई है। दोनों का फिलहाल इलाज चल रहा है। इलाज पूरा होने के बाद उन्हें भी औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा पुलिस की कार्रवाई जारी फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं स्थानीय लोगों ने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई और क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है इलाके में इस घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों में चिंता बढ़ गई है।



