छत्तीसगढ़: दंतेवाड़ा की DSP कल्पना वर्मा निलंबित, वित्तीय अनियमितता व पद के दुरुपयोग के आरोप

 

रायपुर | 05 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए दंतेवाड़ा जिले में पदस्थ उप पुलिस अधीक्षक (DSP) कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई उनके विरुद्ध प्राप्त शिकायत की प्राथमिक जांच में गंभीर अनियमितताएं पाए जाने के बाद की गई है।

जांच प्रतिवेदन के अनुसार, उप पुलिस अधीक्षक कल्पना वर्मा पर वित्तीय लेन-देन में अनियमितता, जांच के दौरान दिए गए कथनों एवं व्हाट्सएप चैट के तथ्यों में विरोधाभास, कर्तव्य के दौरान अवैध आर्थिक लाभ प्राप्त करने, पद के दुरुपयोग तथा अनुपातहीन संपत्ति अर्जित करने के आरोप सामने आए हैं। यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम-3 के विपरीत पाया गया है।

राज्य शासन ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के नियम-9 के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर (अटल नगर) निर्धारित किया गया है।

आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि निलंबन अवधि के दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।

यह आदेश छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा उनके आदेशानुसार गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी किया गया है।

 

 

 
Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close