सिम्स मेडिकल कॉलेज में विश्व कैंसर दिवस पर जागरूकता रैली एवं वैज्ञानिक संगोष्ठी का आयोजन

 

बिलासपुर। आज दिनांक 4 फरवरी 2026 को विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स), बिलासपुर के कैंसर विभाग द्वारा विभिन्न जागरूकता एवं शैक्षणिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 7:00 बजे कैंसर जन-जागरूकता रैली से हुई, जिसे सिम्स अधिष्ठाता डॉ. रमणेश मूर्ति ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राएं, विभिन्न विभागों के चिकित्सक एवं कर्मचारी शामिल हुए।

इस अवसर पर कैंसर विभागाध्यक्ष डॉ. चंद्रहास ध्रुव ने कहा कि “जन-जागरूकता रैली का उद्देश्य समाज में कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाना, समय पर जांच को प्रोत्साहित करना तथा कैंसर से होने वाली गंभीर जटिलताओं से शीघ्र निदान द्वारा निपटना है।”

कार्यक्रम में सह-अतिथि चिकित्सा अधीक्षक डॉ. लखन सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही।

दूसरे कार्यक्रम के रूप में प्रातः 9:30 बजे कैंसर वार्ड में कैंसर से पूर्णतः स्वस्थ हो चुके कैंसर योद्धाओं एवं वर्तमान में उपचाररत मरीजों को मुख्य अतिथि डॉ. रमणेश मूर्ति, डॉ. लखन सिंह, डॉ. भूपेंद्र कश्यप एवं डॉ. चंद्रहास ध्रुव द्वारा फल की टोकरी एवं रजाई भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

तृतीय कार्यक्रम के अंतर्गत सिम्स के सभागार में एक वैज्ञानिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में मुख्य अतिथि वक्ता के रूप में डॉ. प्रशांत कशेर, निदेशक, करुणा श्री कैंसर हॉस्पिटल, रायपुर उपस्थित रहे।

अन्य वक्ताओं में डॉ. रिचा अग्रवाल गुप्ता एवं डॉ. संतोष पटनायकुनी ने अपने वैज्ञानिक सत्र प्रस्तुत किए।

संगोष्ठी में भारत में पाए जाने वाले प्रमुख कैंसर, उनके लक्षण, समय पर निदान एवं उपचार की अत्याधुनिक तकनीकों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही नई कीमोथेरेपी दवाइयों एवं बायोलॉजिकल थेरेपी पर भी गहन जानकारी दी गई।

इस अवसर पर विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, अधिकारी, कर्मचारी, मेडिकल एवं नर्सिंग छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में कैंसर विभाग के चिकित्सक डॉ. हेमू टंडन, सहायक प्राध्यापक डॉ. संतोष पटनायकुनी, सहायक प्राध्यापक डॉ. रिचा अग्रवाल, जूनियर रेजिडेंट डॉ. एरिक, डॉ. शिवम एवं बरखा का विशेष योगदान रहा।

 

डॉ. रमणेश मूर्ति, अधिष्ठाता, सिम्स ने कहा कि

“आज कैंसर के कई प्रकार समय पर पहचान और सही उपचार से पूरी तरह ठीक किए जा सकते हैं। विश्व कैंसर दिवस समाज को जागरूक करने का सशक्त माध्यम है। सिम्स मेडिकल कॉलेज आमजन को जिले में ही आधुनिक कैंसर उपचार उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है।” 

 

डॉ. लखन सिंह, चिकित्सा अधीक्षक, सिम्स ने कहा कि

“कैंसर के उपचार में चिकित्सा के साथ-साथ मरीज का मनोबल भी अत्यंत आवश्यक है। सिम्स चिकित्सालय में कैंसर मरीजों को समर्पित, संवेदनशील एवं आधुनिक उपचार सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं।”

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close