राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम 10 से 25 फरवरी 2026 तक

 

जांजगीर-चांपा 27 जनवरी 2026/ राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत सामूहिक दवा सेवन गतिविधि 10 से 25 फरवरी 2025 तक जिले के विकासखण्ड बलौदा में आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में कलेक्टर जन्मेजय महोबे की अध्यक्षता जिला चिकित्सालय जांजगीर के सभाकक्ष में बैठक आयोजित किया गया। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने कार्यक्रम से संबंधित सभी विभागों को आपसी समन्वय स्थापित कर शत-प्रतिशत हितग्राहियों को दवा सेवन सुनिश्चित कराने एवं ड्रग एडमिनिस्ट्रेटर द्वारा अपने समक्ष दवा खिलाए जाने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिता श्रीवास्तव, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. एस. कूजुर, प्र. डी.एच.ओ. डॉ. बी.एल. जागृति, जिला कार्यक्रम प्रबंधक उत्कर्ष तिवारी एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थिति थे।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जिले के विकासखण्ड बलौदा में राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत 10 से 25 फरवरी 2026 तक सामूहिक दवा सेवन गतिविधि का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सामूहिक दवा सेवन गतिविधि के दौरान दवाईयां घर-घर जा कर डीओटी पद्धति के अनुसार अपने समक्ष खिलाई जायेगी। दवा सेवन कराने वाले ड्रग एडमिनिस्ट्रेटर द्वारा समुदाय को फाइलेरिया से बचाव, दवा सेवन से लाभ तथा बीमारी से होने वाली जटिलताओं के बारे में भी पूर्ण जानकारी दी जाएगी। राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत सामूहिक दवा सेवन गतिविधि दौरान दो वर्ष से कम आयु वर्ग, गर्भवती महिला, गंभीर बीमारी से पीड़ितों को दवा नहीं दी जाएगी। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के तहत् 01 से 02 वर्ष के बच्चों को केवल एल्बेन्डाजोल की आधी गोली दिया जाएगा।
कार्यक्रम के अंतर्गत 10 फरवरी से 12 फरवरी 2026 तक बूथ लगाकर आंगनवाड़ी केंद्रों, स्कूलों एवं शैक्षणिक संस्थानों, बस स्टैण्ड एवं शहरी क्षेत्रों में दवा सेवन कराया जाएगा। 13 फरवरी से 22 फरवरी 2026 तक समुदाय स्तर पर घर-घर भ्रमण कर दवा सेवन कराया जाएगा। इसके पश्चात 23 फरवरी से 25 फरवरी 2026 तक मॉप-अप राउंड के अंतर्गत छूटे हुए जनसंख्या को घर-घर जाकर दवा सेवन कराया जाएगा। साथ ही 10 फरवरी से 25 फरवरी 2026 तक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं अन्य निजी चिकित्सालयों में ओपीडी के पास एमडीए कॉर्नर स्थापित कर दवा सेवन कराया जाएगा।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close