
जिला पंचायत की सामान्य सभा व सामान्य प्रशासन की बैठक आज
जांजगीर-चांपा | 20 जनवरी 2026जिला पंचायत जांजगीर-चांपा की सामान्य प्रशासन समिति एवं सामान्य सभा की महत्वपूर्ण बैठक आज जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित की जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सामान्य प्रशासन समिति की बैठक सुबह 11 बजे से तथा सामान्य सभा की बैठक दोपहर 1 बजे से शुरू होगी। बैठकों में जिला पंचायत से जुड़े कई अहम एजेंडा बिंदुओं पर चर्चा एवं निर्णय लिए जाने की संभावना है।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गोकुल रावटे ने सभी संबंधित अधिकारियों को अद्यतन जानकारी एवं आवश्यक दस्तावेजों के साथ समय पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।
Live Cricket
Live Share Market



