टाउनहॉल में महापौर आठो जोन में एमआईसी सदस्य करेगे ध्वजारोहण

global36garh न्यूज से ललित गोपाल की खबर

बिलासपुर25 जनवरी 2021।गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के अवसर पर मेयर रामशरण यादव नगर निगम के कार्यालय भवनों में तो वहीं एम आईसी सदस्य अलग -अलग जोन में पहुच कर ध्वजारोहण करेंगे।

महापौर रामशरण यादव मंगलवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर विकास भवन में सुबह 7:3० बजे टाउन हॉल में सुबह 7:45 को इसके बाद पंप हाउस में 8 बजे और औषध्यालय में 8:15 बजे ध्वजारोहण करेंगे। इसके बाद पुलिस ग्राउंड के कार्यक्रम में महापौर शामिल होंगे। इसके लिए निगम सचिव ने नगर निगम बिलासपुर के समस्त पार्षदो को सूचना दी है। वहीं इस बार नगर निगम के आठो जोन में मेयर इन काउंसिल के सदस्यों व पार्षदो को ध्वजारोहण का दायित्व सौपा गया है।

नगर निगम के जोन क्रमांक 1 सकरी में अमित भरते व सुरेश टंडन, जोन क्रमांक 2 तिफरा में सूरज मरकाम व रवि साहू, जोन कार्यालय सिरगिSी में पुष्पेंद्र साहू व गायत्री साहू , जोन क्रमांक 4 व्यापार विहार में सीताराम जायसवाल, जोन क्रमांक 5 औषधालय में राजेश शुक्ला, जोन कार्यालय 6 तोरवा में अजय यादव व परदेशी राज, जोन कार्यालय 7 राजकिशोर नगर में संध्या तिवारी और जोन क्रमांक 8 कोनी में मनीष गढ़ेवाल ध्वजारोहण करेगे। इस वर्ष कोविड 19 महामारी को ध्यान में रखते हुए सावधानी बरतते हुए भारत सरकार गृहमेंत्रालय राज्य शासन व जिला प्रशासन के द्बारा कोरोना से बचाव के लिए जारी सभी निर्देशो का पालन कि या जा रहा है।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close