अवैध खनिज परिवहन पर खनिज प्रशासन की कार्रवाई, लखनपुर क्षेत्र में अवैध कोयला परिवहन करते तीन वाहन जब्त

 

अम्बिकापुर 16 फरवरी 2022 l कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा के निर्देशानुसार जिले में अवैध रेत व कोयले के परिवहन पर खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में बुधवार को खनिज विभाग की टीम द्वारा लखनपुर के गुमगरा में अवैध कोयला परिवहन करते 3 वाहन को जब्त किया गया।

 

 

 

खनिज साधन विभाग के उप संचालक श्री के.के. गोलघाटे ने बताया कि लखनपुर क्षेत्र के गुमगरा में एक ट्रेक्टर, एक 909 मिनी ट्रक तथा एक बड़ी ट्रक द्वारा अवैध कोयला परिवहन मिया जा रहा था। तीनां वाहनों को जब्त कर लखनपुर थाना के अभिरक्षा में दिया गया है । इसी प्रकार सीतापुर क्षेत्र के ग्राम रायकेरा में अवैध रेत उत्खनन कर परिवहन करने के कारण एक हाईवा रेत सीतापुर थाना के अभिरक्षा में सौंप कर चैन माउंटेन मशीन को सुपुर्द किया है।

 

 

 

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close