
नीलू कश्यप का हुआ चयन पीजी रेडियोलॉजिस्ट के लिए। अंचल के लोगों में हर्ष,दी बधाईयां।।
जांजगीर 23 जनवरी 2022 । पामगढ ब्लॉक के ग्राम लोहर्सी निवासी डॉक्टर नीलू कश्यप का पीजी रेडियोलॉजिस्ट के लिए चयन हुआ है। इनका चयन भिलाई में चयन हुआ है अंचल के लिए गौरव की बात है की उनका इस पीजी कोर्स के लिए चयन हुआ।डॉक्टर नीलू कश्यप ने एमबीबीएस की पढ़ाई सिम्स बिलासपुर से की। फिर एक और पीजी पैथोलॉजी में कोर्स बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी उत्तरप्रदेश से उन्होंने किया। नीलू नंदकिशोर कश्यप माता श्रीमति भगवती कश्यप की सुपुत्री हैं इनकी बड़ी बहन पीएचसी बिर्रा में स्टॉफ नर्स के पद पर और छोटी बहन धरदेई में ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक पद पर कार्यरत हैं।इनकी इस उपलब्धि पर अंचल के लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाईयां दी है।
Live Cricket
Live Share Market



