●किसान आंदोलन के समर्थन में कांग्रेस का चरणबद्ध आंदोलन पूरे प्रदेश में ●संगठन की रुप रेखा तय ●आंदोलन को लेकर पर्यवेक्षक व सह पर्यवेक्षक नियुक्त किये गए
जांजगीर चाम्पा04 फरवरी 2021।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष मोहन मरकाम के कुशल मार्गदर्शन पर देश की राजधानी दिल्ली में चल रहे केंद्र सरकार के तीन काले कानून के खिलाफ किसान आंदोलन के समर्थन में कांग्रेस द्वारा चरणबद्ध आंदोलन पूरे देश में चलाया जा रहा है। जिस तारतम्य में पूरे फरवरी माह ब्लॉक, नगर, जिला और प्रदेश स्तर में कार्यक्रम तय किये गये हैं।
उक्ताशय की जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस प्रवक्ता द्वय रफीक सिद्दीक़ी व शिशिर द्विवेदी ने बताया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा 10 फरवरी तक ब्लॉक एवं नगर स्तर पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन व प्रेसवार्ता, 20 फरवरी के पहले जिला स्तरीय पदयात्राएं होंगी एवं 28 फरवरी के पूर्व प्रदेश स्तरीय आंदोलन का कार्यक्रम तय किया गया है।
ज्ञात हो कि इससे पहले जिला कांग्रेस कमेटी जांजगीर -चांपा द्वारा सभी ब्लॉक एवं नगर मुख्यालयों में धरना प्रदर्शन कर किसान हस्ताक्षर अभियान चलाया गया था तथा छत्तीसग़ढ प्रदेश कांग्रेस कार्यालय को 1 लाख उन्नीस हजार किसानों का हस्ताक्षर पत्र सौंपा गया था। प्रथम चरण में ब्लॉक एवं नगर स्तर पर आयोजित एक दिवसीय धरना प्रदर्शन आंदोलन एवं प्रेस वार्ता कार्यक्रम में जिले से नियुक्त पर्यवेक्षक गण जाएंगे, जो स्थानीय पत्रकार बंधुओं के समक्ष किसान आंदोलन पर कांग्रेस का पक्ष रखेंगे। द्वितीय चरण में वरिष्ठ नेताओं की अगुवाई में जिला स्तरीय पदयात्रा एवं सभा की जाएगी। तृतीय चरण में प्रदेश स्तरीय विशाल किसान सम्मेलन कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई है। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटियों को कार्यक्रम आयोजित करने निर्देशित किया गया है।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं जांजगीर- चाम्पा जिला के संगठन प्रभारी श्री अर्जुन तिवारी के सहमति और अनुमोदन पश्चात जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डॉ. चौलेश्वर चंद्राकर द्वारा सभी ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटी में आयोजित होने वाले एक दिवसीय धरना प्रदर्शन व प्रेस वार्ता के लिए पर्यवेक्षक एवं सह पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। जिसमें ब्लॉक बलौदा- मोती लाल देवांगन, संतोष साहू, ब्लॉक मालखरौदा- श्रीमती शकुंतला खरे, श्रीमती ज्योति किशन कश्यप, ब्लॉक जैजैपुर -गोरेलाल बर्मन, ओंकार रायसागर, ब्लॉक डभरा- सुश्री नैन अजगल्ले, ज्ञान चन्द्रा, ब्लॉक नवागढ़- श्रीमती मंजू सिंह, भविष्य चंद्राकर, ब्लॉक पामगढ़- सुश्री शशिकांता राठौर, श्रीमती नीता थवाइत, ब्लॉक व नगर सक्ती- श्रीमती रश्मि गभेल, श्री मोहनमणि जाटवर, ब्लॉक बम्हनीडिह – दिनेश शर्मा, महारथी बघेल, ब्लॉक हसौद -रमेश पैगवार, ब्यास कश्यप, ब्लॉक व नगर अकलतरा- इंजी. रवि पाण्डेय, हरदेव टंडन, ब्लॉक व नगर जांजगीर राघवेन्द्र कुमार सिंह, कन्हैया राठौर, ब्लॉक कांग्रेस चांपा – प्रवीण पाण्डेय, रामराज पाण्डेय आदि को पर्यवेक्षक एवं सह पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया हैं।