ब्रेकिंग-बिलासपुर 11 अप्रेल 2021।जिले में लगातार कोरोना के बढ़ते पोसेटिव मरीजो की संख्या को देखते हुए अब बिलासपुर में भी लॉक डाउन लगाया गया।
बिलासपुर जिला कलेक्टर सारांश मित्तर द्वारा जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए अब बड़ा निर्णय लेते हुए जिले में सम्पूर्ण लॉकडाउन लगाने का बड़ा फैसला लिया है। कलेक्टर के द्वारा जारी आदेशानुसार जिले में 14 अप्रैल प्रातः 6 बजे से 21 अप्रैल रात 12 बजे तक एक हफ्ते का सख्त लॉकडाउन लगाया गया है जिसकी आज जिला कलेक्टर डॉ सारांश मित्तर द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है।
उंक्त आदेशानुसार इस दौरान जिले की सभी सीमाए सील रहेंगी, इसके अलावा किराना, सब्जी सहित अन्य जरूरी सामानों की दुकानें भी बंद रहेगी, हालांकि इस दौरान पेट्रोल पंप व मेडिकल अन्य इमरजेंसी सेवाएं को इस बंद से अलग रखा गया है।