●सिम्स में मनाया गया “विश्व कैंसर दिवस” मरीजो को बांटे गए फल,  ●डॉक्टरों ने मरीजो को पुष्प देकर की उनके उज्जवल भविष्य की कामना

global36garh न्यूज से ललित गोपाल की खबर

बिलासपुर 04 फरवरी 2021। विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान(सिम्स) द्वारा कैंसर वार्ड में भर्ती कैंसर मरीजों को फल एवं पुष्प वितरण कर सम्मानित किया गया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

   डॉ चंद्रहास ध्रुव सहायक चिकित्सा अधीक्षक एवं सहायक प्राध्यापक कैंसर विभाग ने बताया कि सिम्स में 2020 में भर्ती हुए कुल मरीज़ों की संख्या 1200 रही एवं कैंसर ओपीडी की संख्या 1650 रही। इनमे से प्रमुख कैंसर पुरूषों में – मुँह का कैंसर ,फेफड़े का कैंसर ,बड़ी आंत एवं गुदा का कैंसर प्रमुख रहा। स्त्रियों में प्रमुखाता से बच्चेदानी के मुँह का कैंसर, स्तन कैंसर,फेफड़े का कैंसर एवं मुँह का कैंसर रहे। भर्ती होने वाले 80% कैंसर मरीज़ों का इलाज कीमोथेरेपी द्वारा किया गया। इनमे से 60%से 80% कैंसर मरीज़ एडवांस स्टेज में आये थे।

सिम्स कैंसर वार्ड में उपलब्ध सुविधाएं –

1. 15 बिस्तरों का सर्व सुविधा युक्त वार्ड।

2.सभी प्रकार की केमोथेरेपी आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत निःशुल्क।

3.नवीनतम किमोथेरेपी जैसे टार्गेटेड थेरेपी ,इम्मयूनओ थेरेपी ,मेटेरोनॉमिक थेरेपी की सुविधा उपलब्ध।

4.कैंसर मरीज़ों के मनोरंजन के लिए टी वी एवं म्यूजिक सिस्टम की सुविधा।

      “विश्व कैंसर दिवस” के इस कार्यक्रम के अवसर पर सिम्स की डीन डॉ तृप्ति नगरिया, एमएस डॉ पुनीत भारद्वाज, डॉ राकेश नाहरेल, डॉ आरती पांडेय, डॉ एस. के. नायक, डॉ के.एन. चौधरी आदि प्रमुखरूप से उपस्थित रहे।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close