Global36garh news : मुख्यमंत्री श्री बघेल ने की मां दंतेश्वरी की पूजा अर्चना। प्रदेश की सुख समृद्धि और खुशहाली का मांगा आशीर्वाद।

 

जगदलपुर 07 अक्टूबर 2022 l बस्तर दशहरा के अंतर्गत मुरिया दरबार सहित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए अपने एक दिवसीय बस्तर प्रवास के दौरान जगदलपुर पहुंचे मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने दंतेश्वरी मंदिर में मां दंतेश्वरी की विधि विधान से पूजा अर्चना की और प्रदेश की सुख समृद्धि व खुशहाली का आशीर्वाद मांगा।

 

इस अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री श्री कवासी लखमा, कोंडागांव विधायक श्री मोहन मरकाम, सांसद श्री दीपक बैज, बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री लखेश्वर बघेल, संसदीय सचिव श्री रेखचंद जैन, बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री विक्रम शाह मंडावी, चित्रकोट विधायक श्री राजमन बेंजाम, महापौर श्रीमती सफीरा साहू, नगर निगम सभापति श्रीमती कविता साहू सहित जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

 

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close