
Global36garh news: ब्रेकिंग न्यूज़:अभाविप कार्यकर्ताओं ने कृषि विभाग में विभिन्न रिक्त पदों की भर्ती को लेकर जिलाधीश सौंपा गया ज्ञापन
Globa 36garh news@ अमेश जांगड़े/अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् जांजगीर चांपा जिला के कार्यकर्ताओं द्वारा संयुक्त कलेक्टर श्रीमान आर पी आचला सर जी को ज्ञापन सौंपा गया अभाविप के प्रदेश सह मंत्री जिला संयोजक मनोबल सिंह जाहिरे जी ने बताया कि वर्तमान में कृषि विभाग में ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी

ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी वरिष्ठ कृषि / उद्यानिकीय अधिकारी रेशम अधिकारी कृषि प्राध्यापक कृषि शिक्षक विभिन्न पद रिक्त हैं, जिसकी भर्ती वर्तमान सरकार द्वारा नहीं की जा रही है| छत्तीसगढ़ शासन द्वारा वर्तमान में बहुत से विभागों के रिक्त पदों में भर्ती हुई है परन्तु कृषि विभाग में अभी तक कोई भर्ती नहीं हुई है, साथ ही साथ कृषि शिक्षा को तकनीकी शिक्षा का दर्जा भी प्रदान नहीं किया गया है। उक्त विषय के कारण आज कृषि विद्यार्थी अपने भविष्य को अंधकारमय देख रहा है समस्त कृषि विद्यार्थियों के भविष्य को ध्यान में रखकर छात्र हित में अभाविप माननीय कृषि मंत्री जी से निवेदन करती है की कृषि विभाग के रिक्त पदों पर तत्काल भर्ती हेतु प्रक्रिया प्रारम्भ करे व कृषि शिक्षा को तकनीकी शिक्षा का दर्जा प्रदान करे । उक्त मांगों के प्रति प्रशासन का उदासीन रवैया परिषद को उग्र आंदोलन बाध्य होगी सौरभ राजवाड़े नवीन साहू प्रतिभा कुजुर काजल चंद्रा निखिल श्रीवास शुभम साहू हरिशंकर यादव अभाविप एवं महाविद्यालय के छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।


