140 आवारा पशु कांजी हाउस में किए गए बंद

 

अम्बिकापुर 28 जुलाई 2022 l नगर पालिक निगम अम्बिकापुर क्षेत्र के अंतर्गत शहर की सड़कों में घूम रहे आवारा पशुओं को काउ कैचर के माध्यम से सुरक्षित तरीके से पकड़कर कांजी हाउस में बंद करने व उसकी नीलामी की कार्यवाही की जा रही है। नगर पालिक निगम अम्बिकापुर द्वारा रिंग रोड एवं अन्य मुख्य मार्गों में घूम रहे आवारा मवेशियों को नियमित रात्रि में अभियान चलाकर पकड़ा जा रहा है। गत रात्रि को 24 आवारा मवेशी को पकड़कर कांजी हाउस में बंद किया गया। इस वर्ष अप्रैल माह से अब तक 140 आवारा मवेशियों को पकड़कर कांजी हाउस में बंद किया गया है।

 

नगर पालिक निगम की आयुक्त सुश्री प्रतिष्ठा ममगई ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने पालतु पशुओं को विभिन्न मार्गों में अनावश्यक विचरण हेतु न छोड़ें। मार्गों में मवेशी होने पर दुर्घटना के कारण बनते हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि समझाइश का पालन नहीं किया जाता है तो उन पर भविष्य में पशु क्रुरता अधिनियम के तहत कार्यवाही की जाएगी।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close