कोविड टीकाकरण महाअभियान: छूट गए लोगोें का आज होगा वैक्सीनेशन, 456 केन्द्रों पर लगेगा टीका, 514 वैक्सीनेटर लगायेंगे टीका, जिले में एक लाख से अधिक लोगों को टीका लगाने की तैयारी

 

कोरबा 05 फरवरी 2022 l कोरबा जिले में कोविड का टीका लगवाने से अब तक छूट गए लोगों के टीकाकरण के लिए कल 05 फरवरी को वैक्सीनेशन का महाअभियान चलेगा। जिला प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से एक दिन मेें एक लाख से अधिक लागों को कोविड का टीका लगाने का लक्ष्य रखा है। इस दिन टीकाकरण से छुटे हुए लोगों को आवश्यकतानुसार कोविड का पहला और दूसरा टीका लगाया जाएगा। महाअभियान के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। सभी विकासखंडों और शहरी क्षेत्रों में 456 टीकाकरण केन्द्र बनाए गए है। इन टीका केन्द्रो में 514 वैक्सीनेटर लोगों को कोविड का टीका लगाएंगे। जिले में अभी तक दो लाख दो हजार 571 लोग कोविड का दूसरा टीका नहीं लगाये है। टीकाकरण महाभियान के लिए एक लाख 24 हजार वैक्सीन की डोज उपलब्ध है। वैक्सीनेशन महाअभियान के दिन सभी छूटे हुए लोगों को टीका लगाया जाएगा।

 

महाअभियान के लिए 456 वैक्सीनेशन सेंटर – शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन के लिए 05 फरवरी को टीकाकरण महाअभियान के लिए जिले में 456 टीकाकरण केंद्र बनाए गए है। करतला विकासखंड में 62 केंद्रों में 120 वैक्सीनेटर लोगों को कोरोना का टीका लगाएंगे। कटघोरा विकासखंड में 83 कंेद्रो पर 83 वैक्सीनेटर, कोरबा विकासखंड में 80 कंेद्रो पर 80 वैक्सीनेटर, पाली विकासखंड में 85 कंेद्रो पर 85 वैक्सीनेटर, पोड़ी-उपरोड़ा विकासखंड में 46 कंेद्रो पर 46 वैक्सीनेटरों को टीकाकरण के काम में लगाया गया है। शहरी क्षेत्रों में 100 केंद्र बनाए गए है, जहां 100 वैक्सीनेटर टीकाकरण की जिम्मेदारी निभाएंगे।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close