
रेवाबाई नारंग का निधन
बिलाईगढ़/सरसीवां 22 अगस्त 2021।समीपस्थ ग्राम रामभाठा(सेंदुरस) निवासी श्रीमती रेवाबाई नारंग 52 का शुक्रवार को आकस्मिक निधन हो गया वे लक्ष कुमार नारंग की पत्नि व शिक्षक अभिनय नारंग की मां थी वे अपने पीछे तीन पुत्र अभिनय, सतीष,संजय नारंग एवं एक पुत्री चंचल कुमारी का भरापूरा परिवार छोड़ गई।उनके निधन से क्षेत्र में शोक व्याप्त है।उनका अंतिम संस्कार गृह ग्राम रामभाठा में किया गया जहां स्वजन व सर्वसमाज के प्रबुद्ध वर्ग अंतिम संस्कार में शामिल हुए।
इनकी अंत्येष्ठि में श्याम टण्डन प्रदेश महासचिव बसपा, जीवराज रात्रे जिला अध्यक्ष बसपा, दयाराम खुराना, भूपराम लहरे,एड.डगेश खटकर, शनि बंजारे अध्यक्ष प्रगतिशील सतनामी समाज भटगांव परिक्षेत्र, डॉ रामलाल टण्डन,तेज प्रकाश भारद्वाज , बाबूलाल भारद्वाज ,धनीराम भारद्वाज, नरेश नारंग उपाध्यक्ष प्रगतिशील सतनामी समाज बिलाईगढ़,छ. ग.क्रांतिकारी शिक्षक संघ प्रांताध्यक्ष लैलून भारद्वाज, अशोक साहू प्रांताध्यक्ष ओबीसी महासंघ युवा मोर्चा,बी के दुबे प्रभारी संकुल केंद्र सेंदुरस स्कूल,पी एल साहू,रामलाल खुराना, सचिन घृतलहरे,सुन्दर जाटवर,रमेश लहरे,रामदुलारी मनहर,सुरेश टण्डन, विश्राम टण्डन, बी आर , टेकराम सोनवानी, घुनारू जाटवर, झाड़ू किशोर ,राजकुमार जांगड़े प्रांताध्यक्ष छ. ग. भीम आर्मी सेना, आदि सर्वसमाज के प्रबुद्ध वर्ग शामिल हुए।



