वीडियो रंगारंग कार्यक्रमो के साथ “महिला सुरक्षा जागरूकता सप्ताह” का हुआ समापन ● बेटियों को हम सभी बहुत अच्छे संस्कार देते है लेकिन क्या हम अपने लड़कों से घर देर से आने का कारण पूछते है – मान.न्यायाधीश अरविंद कुमार वर्मा

Global36garh न्यूज से ललित गोपाल की खबर

बिलासपुर 14 मार्च 2021। महिला सुरक्षा जागरूकता सप्ताह “अभिव्यक्ति – नारी के सम्मान की ” कार्यक्रम का आज शाम 6 बजे स्वर्गीय लखीराम अग्रवाल सभागार में बच्चो की रंगारंग प्रस्तुति के साथ समापन हुआ।

इस अवसर पर मुख्यअतिथि के रूप में उपस्थित जिला एवं सत्र न्यायाधीश माननीय अरविन्द कुमार वर्मा जी ने कहा कि लड़कियां आज हर क्षेत्र में एक से बढ़कर एक बाजीमार रही है। लेकिन हमारे घर मे कुछ कमियाँ है जिसकी वजह से समाज मे आज अपराध बढ़ रहे है। हम सभी यह मानसिकता बनाकर बैठे है कि हर कार्य पुलिस का है। बेटियों को हम सभी बहुत अच्छे संस्कार देते है,लेकिन क्या हम अपने लड़कों से घर देर से आने का कारण पूछते है? अपराध तब रुकेंगे जब हम अपने बेटे को यह शिक्षा देंगे की जैस हम अपनी बहन का सम्मान करते है ,उसी तरह बाहर घूम रही लड़कीयां भी किसी की बहन या बेटी है। इसलिए उसे भी वो सम्मान भरी नजरो से देखे।

पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने कहा कि अगर हम क्राइम की बात करें तो पिछले 08 – 10 सालों में महिलाओं के विरुद्ध क्राइम में लोग गंभीर हुए है, चाहे वह ला एंड आर्डर की बात हो जाए , या अधिकार की। पहले समाज में महिलाओं के साथ हुए छेड़छाड़ व कमेंटस की बात को बहुत हल्के में लिया जाता था वह अब बहुत सिरियसली लिया जाता है। साथ ही पहले लड़कीयां अपने ऊपर हुए अत्याचार के लिए खुलकर सामने नहीं आती थी लेकिन अब महिलाएं खुलकर सामने आने लगी है, यह बदलाव आज समाज में आया है। सब लोग इस विषय को लेकर जागरूक होंगे तो निश्चित आगे अपराध कम होगा।

श्री अग्रवाल ने आगे कहा कि हमारे इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को अपनी सुरक्षा,अधिकारों व कानूनों के प्रति जागरूक करना था। जिसके तहत हमारे द्वारा पिछले 7 दिनों से यह कार्यक्रम जिले भर के अलग अलग जगहों में आयोजित कर हर वर्ग की महिलाओं को जागरूक करने का प्रयास किया गया।

कार्यक्रम में नन्ने बच्चो के द्वारा नृत्य की रंगारंग प्रस्तुति दी गई ,कठपुतली नाच भी कराई गई जो सभी बच्चों का मन मोह लिया। अंत मे कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चो को मुख्यअतिथि के हाथों पुरस्कृत भी किया गया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से एआईजी दीपमाला कश्यप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर)उमेश कश्यप, आर एन यादव, निमिषा पाण्डेय, स्नेहिल साहू, कलीम खान सहित बड़ी संख्या में महिलाये, बच्चे व मीडियाकर्मी उपस्थित रहे।

 

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close