छत्तीसगढ़ शासन के गृह विभाग ने चिटफंड कंपनियों में निवेश करने वाले निवेशकों से धन वापसी के लिए आवेदन जमा कराने जिला अधिकारियों को निर्देश दिया।

Global36 गढ़ के संवाददाता नीलकांत खटकर।।

 

 

 

 

रायपुर/बलौदाबाजार 29 जुलाई 2021 ।छत्तीसगढ़ सरकार ने विधान सभा चुनाव के पूर्व अपने घोषणा पत्र में चिटफंड कंपनियों के पीड़ित निवेशकों का पैसा वापस दिलाने का जो वादा किया था उसे पूरा करने में जुट गई है इसके लिए विगत 23 जुलाई 2021 को ही सभी कलेक्टरों को आदेश जारी किया है।शासन के आदेश मिलते ही सभी कलेक्टर ने इसे अमलीजामा पहनाने जिला और ब्लॉक के अधिकारियों को ब्लॉक स्तर पर टीम गठित कर निवेशकों से आवेदन प्राप्त करने की जिम्मेदारी दी है। जानकारी अनुसार कोई भी निवेशक जिस किसी भी कंपनी में कितनी राशि,किनके द्वारा निवेश किया हों वे सभी जानकारी बॉन्ड पेपर सहित 2 अगस्त 2021 से 6 अगस्त 2021 तक निर्धारित प्रपत्र भरकर ब्लॉक स्तर के अधिकारियों के पास जमा करने को कहा गया।इसके लिए व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार किया जाना है।

 

 

उल्लेखनीय है कि हमारे संवाददाता और वरिष्ठ पत्रकार नीलकांत खटकर ने चिटफंड प्रकरण को लेकर इसी माह में हमारे ग्लोबल 36 गढ़ पोर्टल सहित कई अखबारों में प्रमुखता से खबर प्रकाशन किया था जिसका असर हुआ।सरकार तक पीड़ितों की आवाज पहुंची और यह आदेश जारी हुआ।

 

 

हमारे संवाददाता ने अंचल के लोगों द्वारा रूचि रियल स्टेट एंड वेल्थ क्रियेटर्स, साईं प्रसाद, साईं प्रकाश, रायल विजन केयर,रोज वैली, फाईन इंडिया,एनेक्स इंडिया, ग्रीन रे़ इंटरनेशनल,विनायक ग्रुप, बी एन गोल्ड कंपनियों में निवेश करने वालों पीड़ितों का दर्द बताया था।इन कंपनियों में से अधिकांश कंपनियों की प्रदेश के कई हिस्सों में प्रापर्टी स्थित है जिसकी तत्काल कुर्की नीलामी कर चिटफण्ड पीड़ितों को रकम वापस लौटाने की मांग की खबर को मीडिया के माध्यम से सरकार तक पहुंचाई।सरकार के इस निर्णय का सभी ने स्वागत करते हुए हर्ष व्यक्त किया है तथा जल्द राहत पहुंचाने की मांग की है।

 

 

 

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close