
नगर पंचायत कसडोल को अमृत महोत्सव कार्यक्रम में स्टार रेटिंग सफाई मित्र सुरक्षा चैलेंज अवार्ड से सम्मानित किया गया।

कसडोल 21 नवंबर2021 l स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 परिणाम सामने आए है, जिसमें नगर पंचायत कसडोल को 1 स्टार रेटिंग मिली है। 20 नवम्बर को दिल्ली के विज्ञान भवन में अमृत महोत्सव के अंतर्गत राष्ट्रपति द्वारा नगर पंचायत अध्यक्ष नीलू चन्दन साहू एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी अनुराधा राजमणि को सम्मानित किया जाएगा।

स्वच्छ भारत मिशन दिल्ली की टीम द्वारा फरवरी मार्च महीने में नगर में स्वछता सर्वेक्षण किया गया था। टीम ने नगर में सड़क नालियों की सफाई, डोर टू डोर कचरा कलेशन, SLRM सेंटर में कचरा को अलग अलग श्रेणी में करने व वेस्ट कचरे को खाद बनाने की प्रकिया का निरीक्षण करने के साथ-साथ वार्डो में जाकर साफ-सफाई का स्थिति का जांच किया गया।

अध्यक्ष नीलू चनदन साहू ने बताया कि नगर में सफाई व्यवस्था को हमेशा ही प्रथमिकता दिया गया। नगर पंचायत के सभी अधिकारी, कर्मचारी, स्वच्छता दीदियों व स्वच्छता कर्मी नगर के साफ सफाई में विशेष रूप से लगे रहते हैं। साथ ही साथ जनप्रतिनिधियों द्वारा भी नगर में निरीक्षण कर सफाई कर्मियों के साथ सफाई कराने में सहयोग करते है, ताकि लोग कचरा इधर उधर न फेंके। घरो में कचरा रखने के लिए पंचायत द्वारा डस्टबीन दिया गया है।

नगर पंचायत कसडोल को 1 स्टार रेटिंग मिलने पर शकुंतला साहू विधायक कसडोल एवं संसदीय सचिव छ. ग.शासन ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राम प्रसाद वर्मा जी जिला अध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर जी जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मानस पांडे जी महामंत्री नरेंद्र क्षत्री जी विधानसभा अध्यक्ष चंदन साहू जी उपाध्यक्ष श्री रित्विक मिश्रा जी पार्षद खिलेश्वरी छत्रिय जी पार्षद सेवती केवट जी पार्षद दीपिका अजय जी पार्षद विकास यादव जी पार्षद खिलावन डहरिया जी एल्डरमैन बसंत श्रीवास जी ने शुभकामनाएं दी है।


