अंधाधुन मरीजो को सिम्स भेजने से मौत का आंकड़ा सिम्स में बढ़ा, नोडल अधिकारी की अपील खाली बेडो की स्थिति जानकर ही मरीजो को सिम्स भेजे

Global36garh न्यूज से ललित गोपाल की खबर

बिलासपुर 18 अप्रैल 2021।सिम्स में कोरोना मरीजों के लिए सीमित बिस्तर हैं, लेकिन फिर भी कुछ जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के द्वारा मरीजो को लगातार सिम्स कोरोना इलाज के लिए भेजा जा रहा है,भेजे जा रहे कोरोना मरीज अत्यंत सीरियस स्थिति में सिम्स पहुच रहे है। ऐसे में उन्हें ऑक्सीजन व वेंटिलेटर की अति आवश्यकता होती है ,लेकिन सिम्स हॉस्पिटल में बेड़ व ऑक्सीजन की संख्या से अधिक कोरोना के सीरियस मरीजो को भेजे जाने से उन्हें संही समय मे सही इलाज नही मिल पा रहा है ऐसे में लगातार मरीज दम तोड़ रहे है।

इस भयावह स्थिति को देखते हुए आज सिम्स की नोडल अधिकारी डॉ आरती पाण्डेय ने एक विज्ञप्ति जारी करते हुए सभी जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों से अपील की है कि सबके पहले सिम्स के नोडल अधिकारी के नम्बर 7987516992 पर फोन कर खाली बेड़ की स्थिति जा ले तत्पश्चात ही किसी कोरोना मरीज को सिम्स भेजे ताकि सीरियस मरीजो का बेहतर इलाज कर मौत होने से बचाया जा सके।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close