विडियो ●”अभिव्यक्ति – नारी के सम्मान की”: महिला सुरक्षा सप्ताह का आयोजन मैग्नेटो मॉल में हुआ ●वीडियो फ़िल्म के माध्यम से बच्चो को समझाया गया ” गुड एवं बेड़” टच ● नन्हे बच्चो ने दी रंगारंग डांस की प्रस्तुति
बिलासपुर 13 मार्च 2021।बिलासपुर पुलिस की रक्षा टीम के द्वारा चलाई जा रही मुहम “अभिव्यक्ति – नारी के सम्मान की ” महिला सुरक्षा जागरूकता सप्ताह 08 मार्च से 14 मार्च तक के अभियान के अंतर्गत आज शहर के मैग्नेटो मॉल में कार्यक्रम आयोजित कर स्कूली छोटे बच्चो को पुलिस की रक्षा टीम के द्वारा जागरूक किया गया।
उंक्त कार्यक्रम में सीएसपी सरकंडा निमिषा पाण्डेय ने बच्चो को जागरूक करते हुए कहा कि यदि कोई व्यक्ति आपको किसी भी तरह से छूने की कोशिश करता है और आपको उसका छूना ठीक नही लगता है, तो तत्काल उसका विरोध करे ,साथ ही घरवालों को भी इस बारे में बताये। तथा यह भी जानकारी दी कि यदि कोई व्यक्ति आपको अकेले में आपके मर्जी के खिलाफ आपको टच करने की जबर्दस्ती कोशिश करता है तो तात्काळ जोर से चिल्लाए कर वंहा से भाग जाने की कोशिश करे।और इस बात की जानकारी तुरंत अपने घर वालो को दे।
इसी तरह सीएसपी सिविल लाइन स्नेहिल साहू ने बच्चों को जागरुक करते हुए कहा कि कभी भी अनजान व्यक्ति के साथ चॉकलेट व आइसक्रीम के लालच में साथ न जाये। कोई भी व्यक्ति चाहे वह आपके परिवार का सदस्य ही क्यों न हो अगर आपको प्यार करने के बहाने यँहा वंहा टच करने की कोशिश करे और आपको उसका इस तरह से टच करना ठीक न लगे तो तुरंत उसका विरोध करे व घर वालो को इसकी जानकारी दे।
कार्यक्रम में बच्चो को शार्ट वीडियो फ़िल्म के माध्यम से भी “गुड एवं बेड टच” को समझाया गया। इस अवसर पर नन्हे बच्चो के द्वारा खूबसूरत डांस की रंगारंग प्रस्तुति भी दी गई। बिलासपुर पुलिस की रक्षा टीम के द्वारा सभी बच्चों को चॉकलेट व पुरस्कार देकर पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम में रक्षा टीम के सभी सदस्य व बच्चों के पेरेंट्स बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।