06 मार्च से 20 मार्च तक सिम्स में होगी, निःशुल्क गर्भाशय कैंसर की जांच

Global36garh न्यूज से ललित गोपाल की खबर

बिलासपुर 04 मार्च 2021।छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स )में निः शुल्क सर्वाकल (गर्भाशय) केंसर जांच शिविर का आयोजन 06 मार्च से 20 मार्च तक रखा गया है। इस शिविर में शामिल होने के लिए प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग सिम्स के कक्ष क्रमांक 12 में प्रतिदिन प्रातः 09 से दोपहर 01 बजे तक एमआरडी में पंजीयन करवाकर ओपीडी कक्ष में जांच कराया जा सकता है।

फेडरेशन आफ आब्स्टिटरिक एवं गायनोकलाजिकल सोसायटी आफ इंडिया द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर विश्व महिला दिवस (06 मार्च) के अवसर पर सर्वाकल (गर्भाशय) केंसर जांच शिविर एवं जागरूकता अभियान के तहत निः शुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया है।

इस शिविर में महिलाओं का सर्वाकल( गर्भाशय) केंसर की जांच समय पर होने से कैंसर को रोका एवं बचाया जा सकता है। साथ ही महिलाओं को खून की कमी के लिए तथा आरटीआई की जांच की जाएगी।

यह कार्यक्रम सिम्स की डीन डॉ तृप्ति नगरिया एवं मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ पुनीत भारद्वाज ,प्रसूति एवं स्त्री रोग विभागाध्यक्ष डॉ संगीता रमन जोगी एवं विभा बघेल हरिप्रिया के निर्देशन में किया जाएगा।

●हर पांच वर्ष में जांच जरूरी : प्रो0 डॉ संगीता रमन जोगी●

सिम्स में कार्यरत प्रोफेसर एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर संगीता रमन जोगी ने बताया गया कि आयोजित शिविर में 35 से 65 वर्ष की आयु की महिलाए अपना परीक्षण निशुल्क करवा सकती हैं, और बताया कि महिलाओं को हर 5 वर्ष के अंतराल में अपने गर्भाशय कैंसर की जांच करवानी चाहिए। जिससे कैंसर की समय पर जांच होने के कारण उसे रोका जा सकता एवं समय पर उसका इलाज संभव हो सके।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close