बिलासपुर 06 फरवरी 2021।छत्तीसगढ़ किसान महासभा द्वारा आज बिलासपुर के नेहरु चौक मे केन्द्र सरकार द्वारा किसानो के लिए लाये गये तीन काले कानून के विरोध मे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आज बिलासपुर जिला कांग्रेस द्वारा किसानो के हितो की रक्षा के लिये समर्थन दिया गया साथ ही विरोध प्रदर्शन के माध्यम से केन्द्र सरकार से काले कानून को वापस लेने की मांग की गई।
इस अवसर पर विधायक शैलेष पाण्डेय ने कहा कि किसानों की हितों की अनदेखी कांग्रेस पार्टी बर्दास्त नही करेगी । केंद्र सरकार को अपने तीनो किसान विरोधी बिल वापस लेने होंगे अन्यथा कांग्रेस पार्टी किसानों की हितो की इस लडाई में किसानों के साथ कदम से कदम मिलाकर खड़ी नजर आएगी।
आज के इस आंदोलन में विधायक शैलेष पाण्डेय, महापौर रामशरण यादव, सभापति शेख नजीरुद्दीन, एल्डरमेन शैलेन्द्र जायसवाल, पार्षद रामा बघेल, एल्डरमेन सुबोध केशरी एवं बड़ी संख्या मे किसान नेता उपस्तिथ थे।