बिलासपुर 25 मार्च 2021।शहर के मुस्लिम जमात के लोग बड़ी संख्या में अजमेर शरीफ की दरगाह इबादत के लिए जाते है, लेकिन इस कोरोना काल की वजह से बहुत सी रेल गाड़ीया शासन ने रद्द कर रखी है। शहर के मुस्लिम जमात के लोगो ने कुछ समय पूर्व बिलासपुर से अजमेर के लिए ट्रेन चलाये जाने की अपनी मांग विधायक के समक्ष रखी थी।
विधायक शैलेष पाण्डेय ने जनता की इस मांग पर केंद्रीय रेलमंत्री पियूष गोयल को इस सम्बंध में एक पत्र लिखा था। जिसके जवाब में आज पीयूष गोयल का एक पत्र विधायक शैलेष पाण्डेय को मिला है। जिसमे विधायक की मांग को स्वीकार करते हुए आगे की कार्यवाही के लिए संबंधित विभाग को निर्देशित करने की जानकर दी है।