युवा पीढी को नेता जी के जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए : शैलेष पाण्डेय

global36garh न्यूज से ललित गोपाल की खबर

 

 

 

 

 

बिलासपुर 23 जनवरी 2021।नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 125 वी जयंती पर भारत स्काउट्स गाइड्स, छत्तीसगढ़ जिला संघ बिलासपुर के द्वारा सुभाषचंद्र बोस की जयंती मनाई गई।

 

 

इस अवसर पर सर्वप्रथम अतिथियों के द्वारा उनकी मुर्ति को माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।एवं देश को दिए उनके अमुल्य योगदान का स्मरण किया गया।

 

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित शहर विधायक शैलेष पाण्डेय ने कहा कि काम ऐसा करो की वर्षो तक याद किये जाओ। नेता जी का पूरा जीवन ही युवाओं के लिए एक प्रेरणा रही है। आज के युवा पीढी को नेता जी के जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए। यह संदेश आज के युवाओं को विधायक शैलेष पाण्डेय ने उक्त अवसर पर दिया।

 

 

 

इस अवसर पर बिलासपुर सासंद अरूण साव, विधायक शैलेश पांडेय, अध्यक्ष डॉ सोमनाथ यादव,पूर्व अध्यक्ष चंद्रप्रकाश बाजपेई, एस टी सी स्काउट्स सी एल चन्द्राकार डी ओ सी स्काउट्स विजय यादव,कुशल कौशिक, डी ओ सी गाइड्स बीना यादव, गाइडर पुष्पा शर्मा,सुनीता यादव, विभा बाजपेई, स्काउट शत्रुघ्न चंद्रवंशी, विमलेश भोसले, रोवर महेंद्र टंडन स हित विभिन्न स्कूलों के चयनित स्काउट्स,गाइड्स आदि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close