बिलासपुर 17 जनवरी 2021।राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन का आयोजन आज देवकीनंदन दीक्षित सभा भवन, लाल बहादुर शास्त्री स्कूल, बिलासपुर में रखा गया है। जिसमें मुख्यअतिथि के रूप में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के डी मौर्या प्रमुख रूप से उपस्थित रहें। अध्यक्षता बिलासपुर नगर निगम के महापौर रामशरण यादव करेंगे। तथा अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक शैलेष पाण्डेय,राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ जमुना देवी श्रीमोर एवं राष्ट्रीय मुख्य सचिव व छत्तीसगढ़ प्रभारी रघुवीर यादव उपस्थिति रहेंगे।
किसान कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष पप्पू ( घनश्याम) यादव के नेतृत्व उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे 15 राज्यों के किसान शामिल होंगे। कार्यक्रम में 15 एनजीओ व किसान भाइयों का सम्मान किया जाएगा तथा संगठन के कार्यक्रमो की रूप रेखा तय की जाएगी।
उक्त कार्यक्रम में पद्मश्री श्रीमती फूलबासन यादव ,मां बमलेश्वरी फेडरेशन संस्थापक राजनांदगांव एवं छत्तीसगढ़ी लोक गायिका ओजस्वी अारू साहू,रविंद्र सिंह (वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रकाश इंडस्ट्रीज रायपुर) संगीतकार गायिका श्रीमती उर्वशी मिश्रा ,छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती लता राठौर, समाज सेविका एवं सर्व समाज महिला प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष प्रमिला जी इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
उक्त जानकारी श्रीमती प्रतिमा दास( प्रदेश उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, किसान कल्याण संघ,छत्तीसगढ़) ने मीडिया को दी।