कौन बनेगा करोड़पति के 12 वे सीजन में 25 लाख जीत कर घर लौटी,  शहर की बेटी अफसीन का महापौर ने गुलदस्ता भेंट कर बधाई दी

global36garh न्यूज से ललित गोपाल की खबर

बिलासपुर15 जनवरी 2021। कौन बनेगा करोड़पति 12 में न्यायधानी बिलासपुर की बेटी न्यायधानी की गौरव अफसीन नाज़ अमिताभ बच्चन के साथ हॉट सीट पर बैठ खेल-खेल कर 25 लाख जीतकर नाम रोशन किया। शुक्रवार को महापौर रामशरण यादव,सभापति शेख नजीरुद्दीन उनके निवास पर पहुँच उन्हें गुलदस्ता भेंट कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

 मालूम हो कि अफसीन नाज़ सोमवार को ही अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर आ चुकी थीं। हालांकि हूटर बजने की वहज से वो ज्यादा देर नहीं खेल पाईं और सोमवार को उन्होंने केवल 5 हज़ार रुपए जीते। इसके बाद मंगलवार को अफसीना के साथ खेल को आगे बढ़ाया गया। अफसीना ने मंगलवार को 1० हज़ार रुपए से खेल की शुरुआत की और अपनी समझदारी और लाइफ लाइन की मदद से आगे बढ़ते- बढ़ते 25 लाख रुपए जीत गईं। अफसीन के सामने 5० लाख का सवाल भी रखा गया, लेकिन उसका जवाब उन्हें नहीं आता था इसलिए उन्होंने गेम को क्विट करना ही समझदारी समझा और नाज़ 25 लाख की धनराशि जीतकर घर चली गईं। उनके घर लौटने के बाद शुक्रवार को महापौर रामशरण यादव, सभापति शेख नजीरुद्दीन , बाटू सिह, समीर अहमद, दिलीप कक्कड़ उनके घर पहुंचकर गुलदस्ता भेंट किया।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close