मस्तूरी 05 दिसम्बर 2020 बिलासपुर जिला पंचायत सीईओ, जिला पंचायत अध्यक्ष, मस्तूरी एसडीएम एवं मस्तूरी जनपद सीईओ ने आज मस्तूरी क्षेत्र के गौठानो का औचक निरीक्षण किया। जिसमें मस्तूरी क्षेत्र के 2 मॉडल गोठान वेद परसदा एवं ग्राम पंचायत जूहली में बने गौठान कि उचित व्यवस्था को लेकर गोठान समिति सहित उसके विभागीय अधिकारियों को दिशा निर्देश और कार्य में तेजी लाने की बात कही।
वही वेद परसदा के गोठानो में अव्यवस्था को देख जिला पंचायत सीईओ ने गोठान के जवाबदार अधिकारियों की खूब क्लास ली साथ ही ग्राम पंचायत जूहली के गौठान को और सुविधा युक्त बनाने के लिए दिशा निर्देश दिए। उक्त निरीक्षण कार्य में जिला सीओ, जिला पंचायत अध्यक्ष, मस्तूरी एसडीएम, तहसीलदार, जनपद उपाध्यक्ष नितेश सिंह ठाकुर, जनपद प्रतिनिधि रामनारायण राठौर, जिला पंचायत सभापति राजेश्वर भार्गव, जनपद सभापति दामोदर कांत, सहित विभागीय अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित रहे।