नबिलिक बच्ची के साथ अप्राकृतिक कृत करने वाला फरार आरोपी को तोरवा पुलिस ने किया गिरफ्तार

Global36garh न्यूज से ललित गोपाल की खबर

 

 

बिलासपुर 23 अक्टूबर 2020। 20 अक्टूबर को तोरवा थाना क्षेत्र के लालखदान की रहने वाली 7 वर्षीय नाबालिक बालिका को उसके पड़ोस में रहने वाले आरोपी रवि पाल उर्फ मोनू पिता मेहताब पाल उम्र 32 साल निवासी लाल खदान ने घर में आकर लालच देकर अपने साथ एक सूने मकान में ले गया तथा उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य करने का प्रयास किया था।

 

जिसकी रिपोर्ट परिवार वालो ने थाना तोरवा में दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रकरण में तत्काल उसके विरुद्ध अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। तथा मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई।

 

 

             उच्च अधिकारियों से निर्देश पाकर तोरवा थाना प्रभारी परिवेश तिवारी की टीम आरोपी की तलाश में लग गई। उक्त आरोपी को लेकर लाल खदान क्षेत्र के लोगो में भी बहुत आक्रोश था। जिसके डर से आरोपी भाग गया था। पुलिस जिसकी लगातार पतासाजी में लगी रही। अंततः पुलिस के प्रयासो से दिनांक 22 अक्टूबर को पुलिस को सफलता मिली और आरोपी रवि पाल उर्फ मोनू पिता मेहताब 32 साल निवासी लाल खदान को को गिरफ्तार किया गया है।

 

     आरोपी के द्वारा यह जघन्य कृत्य किया गया था जिसमें एक अबोध बच्चे को इस तरह से एक सूने मकान में ले जाकर अप्राकृतिक कृत्य करने का प्रयास किया था। आरोपी लाल खदान में ही उसी मोहल्ले में रहता हैं। वेलडिंग का कार्य करता है। तोरवा पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता को समझते हुए । प्रकरण में 376 भारतीय दंड संहिता एवं पोक्सो एक्ट भी जोड़ा गया है।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close