सारंगढ़ का जर्जर सड़क की  पुनर्निर्माण के लिए भीम आर्मी के द्वारा 15 कि.मी जंगी पैदल मार्च

सारंगढ़ 17 अक्टूबर 2020। भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार टीम के नेतृत्व में छिंद ग्राम वासियों ने जर्जर सड़क के पुनर्निर्माण के लिए 15 किमी की पैदल मार्च निकाली।

 

बाबा साहब डॉ आंबेडकर की प्रतिमा पर भीम आर्मी के प्रमुख राज कुमार ने माल्यार्पण कर छिन्द-परसदा, सारंगढ़, हरदी, से सारंगढ़ को जोड़ने वाली तीनों मुख्य मार्गो की जर्जर स्थिति के पुनर्निर्माण के लिए गांव वासियों के साथ मिलकर 15 किलो मीटर परसदा बड़े से सारंगढ़ तक कि पैदल मार्च निकली।

 

 

भीम आर्मी ने जंगी प्रदर्शन कर केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में सरकार को 14 दिनों का अल्टीमेटम भी दिया गया था। उक्त अवधि में अगर सरकार द्वारा सड़क का निर्माण नही की जाती है तो आगे बहुत उग्र आंदोलन की जाएगी । जिसकी पूरी जवाबदारी शासन की होगी।

दरअसल सारंगढ़ को जोड़ने वाली तीनो मुख्य मार्ग पिछले लंम्बे समय से जर्जर हो चुका है। और अक्सर यँहा दुर्घटना घटित होते रहती है। जिससे बहुत से लोगो की जान भी जा चुकी है। कई लोगो का दुर्घटना की वजह हाथ पैर भी टूट चुका है। लेकिन इसके बाद भी लंबे समय से शासन प्रशासन के द्वारा किसी भी प्रकार कोई सुध नही ली जा रही है। जिससे सारंगढ़ आने जाने वाले लोगो को बहुत मुश्किलों का सामना करना पढ़ रहा है। इस भीषण समस्या के खिलाफ आज भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार जांगड़े के नेतृत्व में 15 किलो की पैदल मार्च निकाला कर माननीय राज्यपाल व माननीय मुख्यमंत्री के नाम तहसील करीले सारंगढ़ में शाम 4 बजे अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के प्रतिनिधि तहसीलदार सारंगढ़ के हाथों ज्ञापन सौंपा गया ।

इस आंदोलन व जंगी पदयात्रा में भीम आर्मी के प्रदेशाध्यक्ष राज कुमार जांगड़े,सलाहकार संतोष बौद्ध, सारंगढ़ ब्लाक अध्यक्ष मनिंदर आजाद, बलौदाबाजार जिला अध्यक्ष दिलीप कुर्रे, जांजगीर चाँपा जिला प्रभारी राजेश सूर्यवंसी, जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश बंजारे, ब्लाक उपाध्यक्ष राजकुमार वारे ब्लाक सचिव नीरज जांगड़े,और सैंकड़ो भीम आर्मी के पदाधिकारीयों के साथ सैंकड़ो ग्रामवासी शामिल थे।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close