बिलासपुर 25 जनवरी 2021।बिलासपुर पुलिस कप्तान श्री प्रशांत अग्रवाल के द्वारा आगामी गणतंत्र दिवस के अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश कश्यप को निर्देशित किया कि अपने थाना क्षेत्र में फरार प्रकरण के आरोपियों की गिरफ्तारी, न्यायालय द्वारा जारी किए गए स्थाई वारंट/ गिरफ्तारी वारंट की अधिक से अधिक तामिली हेतु सभी थानों की बैठक आहूत कर अलग अलग टीम बनाकर अधिक से अधिक गिरफ्तारी और तामिल सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया।
बिलासपुर पुलिस कप्तान से प्राप्त दिशा निर्देश पर जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को लंबित प्रकरण में आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने एवं न्यायालय द्वारा जारी स्थाई एवं गिरफ्तारी वारंट को अधिक से अधिक तामिल करने हेतु 4 टीम बनाकर कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया।
शहर के सभी थाना प्रभारी द्वारा वरिष्ठ अधिकारी से प्राप्त दिशा निर्देश पर अपने प्रकरण में जमानतीय एवं अजमानतीय अपराधों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की गई ।
जिले के सभी थाना प्रभारी द्वारा स्थाई एवं गिरफ्तारी वारंट तामिल किया।