तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सिरपुर बौद्ध महोत्सव एवं शोध संगोष्ठी को लेकर प्रेस वार्ता आयोजित।।

Global36 गढ़ के संवाददाता नीलकांत खटकर।।

रायपुर, 10 मार्च 2021 । तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सिरपुर बौद्ध महोत्सव एवं शोध संगोष्ठी के आयोजक को लेकर आज दिनांक 10/03/2021 को रायपुर प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता आयोजित किया जा रहा है । आयोजन समिति के प्रवक्ता डॉ. नरेश कुमार साहू ने बताया कि सिरपुर महोत्सव में बौद्धिक विचार, विरासत एवं संस्कृति का अनूठा संगम होगा। महोत्सव को सफल बनाने के लिए सिरपुर के आसपास के गांव, कस्बों से लेकर प्रदेश-देश व विदेशों तक बौद्ध विरासत की ऐतिहासिक धरोहरों को सहेजने के लिए प्रचार-प्रसार किया जा रहा है । यह महोत्सव छत्तीसगढ़ को बुद्ध शांति, बंधुत्व , ज्ञान के मार्ग पर ले जाने के लिए मील का पत्थर साबित होगा। सिरपुर महोत्सव छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक बौद्ध विरासत को सहेजने के लिए बौद्ध भिक्षुयों के सानिध्य में सांस्कृतिक एवं बौद्धिक चेतना जगाने के लिए आयोजित किया जा रहा है। ताकि सिरपुर को वर्ल्ड हेरीटेज के रूप में पहचान दिलाई जा सके।
‘पुरखा के सुरता’ के तहत तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सिरपुर बौद्ध महोत्सव एवं शोध संगोष्ठी का आयोजन 12, 13 एवं 14 मार्च को किया जा रहा है। सिरपुर महोत्सव में धम्म, कला-स्थापित, शिक्षा, संस्कृति, साहित्य, समाज एवं इतिहास पर केंद्रित एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक सामाजिक के जानकार संबोधित करेंगे । तीन दिवसीय महोत्सव में छत्तीसगढ़ी कलाकारों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी । समारोह में देश और दुनिया के प्रख्यात विद्ववानों, भाषाविद, पुरातत्वविद, इतिहासकार, पत्रकारों, शोधकर्ताओं, लेखकों, यूनिवर्सिटी के प्रोफेसरों, साहित्यकारों व बुद्धजीवियों का प्रबोधन सत्र भी होगा ।
बौद्ध विरासत पर आधारित नाटक का मंचन, लघु फिल्मों का प्रदर्शन, महापुरुषों की जीवनी पर पोस्टर प्रदर्शनी और पुस्तकों का स्टॉल भी लगाया जाएगा। महोत्सव में कला, संस्कृति, शिक्षा, साहित्यिक और सामाजिक सहित अन्य क्षेत्रों में आजीवन प्रेरणादायक योगदान देने वाले शख्शियतों को सम्मानित किया जाएगा । बौद्ध विरासत और संस्कृति पर आधारित प्रतियोगिता निबंध, गीत, कविता, रंगोली, रेत आर्ट, चित्रकला, पेंटिंग और प्रश्नोत्तरी स्पर्धा आयोजित कर विजेताओं को महोत्सव के समापन अवसर पर पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।प्रेसवार्ता में आयोजन समिति छत्तीसगढ़ हेरिटेज एन्ड कल्चरल फाउंडेशन, सिरपुर महोत्सव एवं सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के पदाधिकारियों में विष्णु बघेल , डॉ. नरेश कुमार साहू, डॉ. रामचंद्र साहू, एडवोकेट रामकृष्ण जांगड़े, विजय शेण्डे, राजू खूटे आदि शामिल हुए ।प्रेस वार्ता में विष्णु बधेल ने बताया कि सिरपुर में तीन दिनो तक आतिथियों के लिए ठहरने एवं भोजन की व्यवस्था रहेगी, राजधानी से आतिथियों के लिए तीन दिनो तक आने जाने के लिए बस की सुविधा रहेगी , महोत्सव में सामील होने वाले सभी लोगो के लिए निशुल्क भोजन की व्यवस्था की गई है , इस आयोजन में देश भर शोधार्थीगण एवं बौद्ध भिक्षु भी शामिल होंगे ।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close