
भाजपा का जनसंपर्क जारी मिल रहा जनता का समर्थन..
सरसीवा- बिलाईगढ़ विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी का चुनाव प्रचार में जोर-शोर से लगा हुआ है । भारतीय जनता पार्टी के मंडल महामंत्री रेशम कुर्रे द्वारा घर-घर जाकर लोगों को जोड़ने का प्रयास सफल दिखाई दे रहा है । विधानसभा चुनाव में रेशम कुर्रे का अहम रोल दिखाई दे रहा है शुरू में भाजपा में प्रत्याशी चयन को लेकर नाराजगी दिखाई दे रहा था,लेकिन वर्तमान स्थिति में बिलाइगढ़ के सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर चुनाव परिणाम को परिवर्तित करने की स्थिति में दिखाई दे रहे हैं । रेशम कुर्रे द्वारा अपने युवा टीम के साथ लगातार क्षेत्र में दौरा कर भारतीय जनता पार्टी की मोदी गारंटी से लोगों को अवगत कराकर अपने पक्ष में मतदाताओं को रिझाने का प्रयास कर रहे हैं ।भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बताया कि प्रदेश की हमारी पार्टी की घोषणा पत्र को अपने और प्रभावित करने में सफल रहा है भारतीय जनता पार्टी के मंडल के महामंत्री रेशम कुर्रे द्वारा बताया गया कि हमारी सरकार एवं विधायक जीतने के बाद हमारी पार्टी ने जो भी घोषणा किया है सभी को पूरा किया जाएगा । कुर्रे जी द्वारा बताया गया की बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल जंगडे लगभग 10000 वोट से जीत हासिल कर रहे हैं ,रेशम कुर्रे ने बताया कि कांग्रेस पार्टी की सरकार ने लगातार 5 साल छत्तीसगढ़ की जनता को ठगा है हमारे विधायक बनते ही कांग्रेस के सभी भ्रष्टाचार को उजागर किया जाएगा राजीव युवा मितान क्लब बनाकर हर पंचायत में अध्यक्ष एवं सदस्यों द्वारा ₹100000 राशि का गबन किया गया है।

जिसकी जांच कर कर दोषियों को जेल भेजा जाएगा गौठान समिति बनाकर फर्जी गोबर खरीदी कर 1300 करोड़ का घोटालेबाज जैल जायेंगे एवं अध्यक्ष एवं समिति को जेल भेजे जाएंगे एवं कांग्रेस द्वारा अपने लोगों को लाभ दिलाने के लिए बिना निर्वाचन के सोसाइटी में अध्यक्ष बनाया गया है। सभी को हटाने का काम हमारी पार्टी की सरकार एवं विधायक बनने के बाद किया जाएगा । रेशम कुर्रे ने बिलाइगढ़ के समस्त मतदाताओं भाइयों एवं बहनों से कि भाजपा को जिताएं एवं छत्तीसगढ़ को भूपेश बघेल की तानाशाही रवैया से मुक्त कराये।


