आर्थिक तंगी नहीं, मजबूत इरादे तय करते हैं मंज़िल, जो सीमित संसाधनों के बावजूद अपने बच्चों के सपनों को जिंदा रखते हैं।

 

लखनऊ की बेटी नीलू की प्रेरणादायक कहानी हर उस युवा के लिए मिसाल है, जो परिस्थितियों से हार मानने के बजाय उनसे लड़ना चुनता है।

गोमती नगर की रहने वाली नीलू ने साबित कर दिया कि संसाधनों की कमी प्रतिभा और मेहनत के रास्ते की सबसे बड़ी बाधा नहीं होती। जिस घर की मासिक आय मात्र 10–11 हजार रुपये हो, जहां मां राजकुमारी घरों में झाड़ू-पोछा करने के साथ एक अस्पताल में सहायक के रूप में काम कर परिवार का पालन-पोषण करती हों, वहां से NEET जैसी कठिन परीक्षा में सफलता हासिल करना किसी साधारण उपलब्धि से कम नहीं है।

नीलू के जीवन का सबसे बड़ा दर्द तब सामने आया, जब वे आठवीं कक्षा में थीं। आर्थिक तंगी के कारण उनके पिता का समय पर उचित इलाज नहीं हो सका और उनका निधन हो गया। यही घटना नीलू के जीवन का निर्णायक मोड़ बन गई। उन्होंने उसी दिन संकल्प लिया कि वे एक सफल कार्डियोलॉजिस्ट बनेंगी, ताकि भविष्य में कोई भी परिवार केवल पैसों की कमी के कारण अपने प्रियजन को न खोए।

पढ़ाई में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए नीलू ने 10वीं में 86% और 12वीं बोर्ड में 94% अंक प्राप्त किए। इसके बाद उन्होंने NEET परीक्षा भी सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर अपने सपनों को नई उड़ान दी।

नीलू की प्रतिभा और संघर्ष को पहचानते हुए उन्हें देश की प्रतिष्ठित ‘वहानी स्कॉलरशिप’ (Vahani Scholarship) के लिए चुना गया है। यह सम्मान देशभर के केवल 50 मेधावी छात्रों को मिलता है। इस छात्रवृत्ति के माध्यम से उनकी मेडिकल शिक्षा और ट्यूशन फीस का पूरा खर्च वहन किया जाएगा।

नीलू की यह सफलता केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि उन लाखों संघर्षरत परिवारों के लिए उम्मीद की किरण है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद अपने बच्चों के सपनों को जिंदा रखते हैं। यह कहानी बताती है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो, मेहनत ईमानदार हो और हौसले बुलंद हों, तो परिस्थितियां भी रास्ता छोड़ देती हैं।

नीलू को उनकी इस शानदार सफलता के लिए हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close