नगर पंचायत खरौद में महिला कमांडो पर हमला, 4 महिलाएं गंभीर घायल

नगर पंचायत खरौद में महिला कमांडो पर हमला, 4 महिलाएं गंभीर घायल

आरोपी जय आदित्य गिरफ्तार, अवैध शराब पर रोक नहीं लगने से बढ़ा आक्रोश

जांजगीर चांपा /// नगर पंचायत खरौद में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने के लिए पिछले दो वर्षों से महिला कमांडो टीम लगातार सक्रिय भूमिका निभा रही है। टीम रोजाना सुबह-शाम नगर के विभिन्न वार्डों में भ्रमण कर असामाजिक तत्वों पर नजर रखती है और कानून व्यवस्था को मजबूत करने का काम कर रही है। लेकिन सोमवार को खरौद के माझापारा वार्ड में हुई एक गंभीर घटना ने नगर की सुरक्षा व्यवस्था सुबह 8 बजे बड़ा सवाल खड़ा कर दिया जानकारी के अनुसार नगर में सब अश्लील गाली-गलौज कर रहे युवक जय आदित्य (27 वर्ष) को महिला कमांडो टीम ने समझाइश देकर रोकने का प्रयास किया। इसी दौरान युवक अचानक उग्र हो गया और महिला कमांडो की लाठी छीनकर उन्हीं पर हमला कर दिया। इस हमले में महिला कमांडो टीम की चार सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गईं। सभी को सिर व हाथ में गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खरौद पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान दो महिलाओं के सिर में 10-10 टांके लगाए गए।
घायलों में बेदकुंवर आदित्य (50 वर्ष) को सिर में गंभीर चोट आई और 10 टांके लगे। वहीं धनेश्वरी आदित्य (35 वर्ष) को भी सिर में गंभीर चोट लगने पर 10 टांके लगाए गए। इसके अलावा गंगा बाई आदित्य (35 वर्ष) को सिर सहित शरीर में चोटें आईं तथा सीता बाई आदित्य (50 वर्ष) के हाथ में गंभीर चोट दर्ज की गई। गंभीर चोटों को देखते हुए डॉक्टरों ने चारों घायलों को बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर कर दिया है।
घटना के बाद माझापारा सहित पूरे नगर में आक्रोश का माहौल बन गया। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि जो महिला कमांडो टीम नगर में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिन-रात मेहनत कर रही है, यदि वही सुरक्षित नहीं है तो आम नागरिकों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी। लोगों ने आरोपी पर कड़ी कार्रवाई करने और महिला कमांडो टीम को स्थायी सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है घटना की सूचना मिलते ही शिवरीनारायण पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी जय आदित्य को घेराबंदी कर उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है इस घटना के बाद नगर में अवैध शराब बिक्री को लेकर भी नाराजगी सामने आई है। महिला कमांडो टीम द्वारा अवैध शराब बिक्री बंद कराने के लिए लगातार प्रशासन को अवगत कराया गया था। महिला कमांडो सदस्यों ने पुलिस अधीक्षक जांजगीर कार्यालय, कलेक्टर कार्यालय एवं थाना शिवरीनारायण में कई बार आवेदन देकर शराबबंदी की मांग की थी, लेकिन अब तक अवैध शराब बिक्री पर रोक नहीं लग सकी। नागरिकों का कहना है कि अवैध शराब के कारण ही क्षेत्र में आए दिन विवाद, मारपीट और असामाजिक गतिविधियां बढ़ रही हैं फिलहाल यह घटना नगर में कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा को लेकर प्रशासन की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। नगरवासियों ने मांग की है कि आरोपी पर सख्त से सख्त कार्रवाई हो और नगर में अवैध शराब बिक्री पर तत्काल रोक लगाई जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close