लगातार सातवें दिन भी जारी रहा पंचायत सचिवों का हड़ताल

जयकरण बंजारे// जांजगीर चांपा प्रदेश पंचायत सचिव संघ छत्तीसगढ़ के आवाहन पर पंचायत सचिव अपनी 1 सूत्री मांग को लेकर लगातार सातवें दिन भी हड़ताल पर रहे पामगढ़ सहित पूरे छत्तीसगढ़ के पंचायत सचिव इन दिनों शासकीयकरण की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है जिससे ग्राम पंचायत स्तर के सभी कार्य बंद हो गए हैं आपको बताते चलें कि लगातार कई वर्षों से शासकीयकरण की मांग को लेकर संघर्ष करते आ रहे हैं आश्वासन के बाद भी शासकीय करण नहीं हो पाया है जिसके कारण फिर से एक बार पंचायत सचिवों को काम बंद कलम बंद करते हुए हड़ताल की ओर रुख अपनाना पड़ा पड़ा है पंचायत सचिव के हड़ताल में जाने से ग्रामीणों को भी परेशानी हो रही है अपनी छोटी मोटी काम जैसे जन्म प्रमाण पत्र आदि के लिए भटकना पड़ रहा है अगर जल्दी सरकार इस ओर ध्यान नहीं देती है तो हड़ताल लंबे समय तक जारी रहेगा तो इससे सरकार के साथ-साथ जनता को भी परेशानी होगी क्योंकि सचिव जमीनी स्तर पर मेहनत कर लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने का कार्य करते हैं ऐसे में उनके हड़ताल में चले जाने से शासन की योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचने भी अब मुश्किल हो जा रही है।

 

 

*पंचायत सचिव हड़ताल मे जाने से गोबर खरीदी भी हो रही प्रभावित*

 

 

पंचायत सचिव के हड़ताल में चले जाने से राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजना नरवा गरवा घुरवा बारी के तहत गोबर खरीदी भी प्रभावित हो रही है जो सरकार की सबसे बड़ी योजना है लगातार सरकार इस योजना को बढ़ावा देने का कार्य कर रही है वही सचिवों की हड़ताल में चले जाने से गोबर खरीदी भी प्रभावित हो रही है।

 

*पामगढ़ जनपद पंचायत पामगढ़ के सामने टेंट लगाकर पंचायत सचिव कर रहे हड़ताल*

 

अभी 3 दिनों से मौसम भी खराब है ऐसे में पंचायत सचिव पामगढ़ जनपद पंचायत के सामने टेंट लगाकर हड़ताल करने पर मजबूर है मौसम खराब होने के बावजूद भी पंचायत सचिव हड़ताल पर डटे हुए हैं सातवें दिन पामगढ़ क्षेत्र के पंचायत सचिव मोहन साहू रमेश पटेल गजानंद साहू शकुन साहू दिनेश यादव अश्वनी कौशिक सहित पामगढ़ क्षेत्र के सभी पंचायत सचिव उपस्थित थे

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close