
Global36garh news : मुंगेली बी.आर.साव स्कूल के सामने अम्बेडकर वार्ड मुंगेली में दुकानों का किया गया अवैध कब्जा विभाग द्वारा नोटिश जारी
अतुल श्रीवास्तव/मुंगेली 13 जनवरी 2023 / मुंगेली शहर के बी.आर.साव स्कूल के सामने दर्जनों से अधिक दुकाने है जिसे मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत बनाई गई है, जो किसी और को आवंटित हुई है, लेकिन वहां कब्जा किसी और का है। जिन्हें दुकानें आवंटित की गई थी, उन्हें आवंटन के इतने साल बाद भी दुकानें नही मिली हैं। जहां वास्तविक हितग्राही इन दुकानों के मिलने की बांट जोह रहे हैं, वहीं अतिक्रमणकारी बेजा कब्जा की गई इन दुकानों के अलावा सामने में ही तख्त-तंबू गाडकर मुख्य मार्ग किनारे कब्जा कर लिए हैं।
बताया जाता है कि अतिक्रमणकारी एक के बाद एक इन ताला लगी दुकानों का ताला तोड़कर कब्जा करते चले गए और जिम्मेदार अधिकारी देखते ही रह गए। इन दुकानों पर बिजली विभाग द्वारा अधिकृत बिजली कनेक्शन भी दिया गया है और बकायदा मीटर लगे हैं। सवाल यह उठता है कि इन दुकानों में बिजली कनेक्शन के लिए नगर पालिका ने एनओसी किस आधार पर दी है।
मुख्यमंत्री स्वालम्बन योजना के तहत गरीब बेरोजगारों के लिए दुकान आबंटन हेतु बनाया गया है, जिसका आबंटन किये जाने से पहले ही कुछ नेताओं/शासकीय सेवको के सह पर दुकानों पर अवैध कब्जा किया गया है, ऐसी जानकारी प्राप्त हुई है, एक तरफ सौन्दरी करण के नाम से वर्षो से गुमटियों ठेला वालो को बेदखल किया गया है, जिससे उनके वह खाने पीने रोज्ममर्रा की जरूरतों को पुरा करने के लिए महोताज हो गए हैं, अब उनके सामने रोजी रोटी की समस्या खड़ी हो गई है, मुंगेली नगर पालिका के द्वारा अवैध कब्जाधारियों को छत्तीसगढ़ नगर पालिका अधिनियम 1961 में विरूद्ध है जिसके विरुद्ध नगर परिषद द्वारा नोटिश जारी किया गया है, व लेख किया गया है कि तीन दिवस के भीतर दुकान खाली कर नगर पालिका को अवगत कराने हेतु लिखित में सूचित करने हेतु आदेश दिया गया है, आदेश का पालन नहीं होने के स्तिथी में एफआईआर दर्ज कराने की बात कही गई है, परंतु डेढ़ माह बीत जाने के बाद भी नगर पालिका के द्वारा कोई कार्यवाही नहीं कि गई है,
अब देखने वाली बात यह है कि इस खबर को प्रकाशित करने के बाद आगे क्या कार्यवाही की जाती हैं।



