ग्राम पंचायत भ्रष्टाचार ब्रेकिंग:एक और पंचायत में सरपंच की भारी छोल,सरपंच अपने पति को बनाया सप्लायर पंचों की शिकायत के बाद खुल गई पोल,,पढ़िए पूरी खबर

 

कसडोल 24 सितम्बर 2022। जिलेभर के पंचायतों में लंबे समय से फर्जी बिल लगाकर राशि आहरण करने का खेल खेला जा रहा है, ऐसा नही की इसकी जानकारी विभागीय अधिकारियों को न हो लेकिन सभी हमाम में मस्त होकर खुला संरक्षण देकर भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहें है, ताजा मामला विकासखंड कसडोल के ग्राम खपरीडीह का है, जहाँ के कई पंचो ने सरपंच और तत्कालीन सचिव के ऊपर फर्जी बिल लगाकर राशि आहरण करने का आरोप लगा रहें है हालांकि अभी यह मामला प्रमाणित नही हुआ है लेकिन सूचना के अधिकार में मिले दस्तावेज के आधार पर जनप्रतिनिधियों ने तमाम अधिकारियों सहित जनपद के जिम्मेदारो को लिखित शिकायत कर कार्रवाई की मांग किया है। आपको बता दे कि जनप्रतिनिधियों ने सरपंच और सचिव द्वारा फर्जी बिल लगाकर लाखों रूपये गबन करने का आरोप लगया है जिसकी शिकायत कलेक्टर, जिला सीईओ सहित जनपद सीईओ को आवेदन देकर जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।

 

 

 

कागजों में हुआ विकास

 

विकासखंड कसडोल के ग्राम खपरीडीह में सरपंच द्वारा निर्माण कार्यों सहित फर्जी बिल बाउचर लगाकर लाखो रुपये राशि आहरित करने की शिकायत बीते दिवस जनपद पंचायत कसडोल के सीईओ के पास पंचायत के तमाम पंचों ने किया था जिसके बाद जनपद कसडोल से 2 सदस्यी जांच टीम शुक्रवार को पहुँची। जिसपर जांच टीम ने ग्राम पंचायत खपरीडीह पहुँचकर पंचायत भवन में आधा अधूरा बयान दर्ज करने के साथ मौका निरीक्षण नही किया गया। साथ ही इस दौरान सरपंच नदारद रहीं। आपको बता दे कि इस दौरान जांच में पहुँचे करारोपण अधिकारी गणेश राम पटेल ने मीडिया को भी खबर कवरेज के लिए रोका गया। और मीडिया को पूरे जांच के दौरान पंचायत से बाहर कर दिया। जिसके बाद शिकायतकर्ताओं ने इसकी आपत्ति की। बावजूद जांच अधिकारी ने बंद कमरों में बिना मौका निरीक्षण किये ही बयान दर्ज किया। जिसका शिकायतकर्ताओं ने जांच में असंतुष्टि जाहिर की। आपको बता दे कि ग्राम के 1 दर्जन पंचों ने मौजूदा सरपंच श्रीमती बिन्दु चौहान के ऊपर आरोप लगाया है कि उनके द्वारा ग्राम में नाली निर्माण व सीसी रोड निर्माण ने नाम पर 199940 रुपये बिल लगाकर निकाला गया है जबकि उक्त कार्य हुआ ही नही है, साथ ही बीते वर्ष क्वारेटिन सेंटर में मजदूरों को खाना खिलाने के नाम पर फर्जी पटेल किराना एंव जनरल स्टोर्स का बिल 43525 रुपये का लगाया है इसके अलावा सरपंच ने अपने पति दूधनाथ चौहान के नाम फर्जी बेंडर बनाकर लगभग 681000 रुपये का गबन किया गया। अब आगे देखना होगा कि जांच अधिकारी कितनी ईमानदारी से उक्त फर्जीवाड़े की जांचकर कार्रवाई करती है।

 

 

 

 

सूचना के अधिकार में मिला जानकारी

 

ग्राम में जब प्रतिनिधिओ को फर्जी बिल लगाकर पैसा आहरण करने की जानकारी लगा तो पंच और ग्रामीणों ने आरटीआई के तहत आवेदन ग्राम में लगाया। जहाँ आरटीआई के तहत जो दस्तावेज पंचों को मिला उसके आधार पर लिखित शिकायत किया है। इधर विभागीय अधिकारियों ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

 

इनका कहना है।

पूरन लाल पटेल, शिकायतकर्ता

हम लोगों ने पूरे साक्षियों के साथ अधिकारियों को शिकायत किया है, लेकिन जांच में पहुँची टीम ने खानापूर्ति की है।

लक्ष्मी वैष्णव, पंच

बिना नाली और सीसी रोड निर्माण के सरपंच द्वारा पैसा निकालने की शिकायत किये है, बयान लेके जांच अधिकारी गए है कार्रवाई होना चाहिए।

कीर्तन प्रसाद कैवर्त, पंच

सूचना के अधिकारी में जानकारी मिलने के बाद हम लोग शिकायत किये थे जांच में आये अधिकारियो से हम लोग संतुष्ट नही है जांच अधिकारी मौका निरीक्षण किये ही नही है।

श्रीमती बिंदु चौहान(सरपंच, ग्राम खपरीडीह)

जो आरोप लग रहा जांच हो जाये, मैं जानकारी पूरे जनता के सामने दूंगा, पूरे सरपंच से पहले आचार संहिता में भी 13 लाख पैसा निकला था उसका भी जांच होना चाहिए।

लक्ष्मीनारायण साहू, तत्कालीन सचिव

मुझे इसकी जानकारी नही है, सभी आरोप बेबुनियाद है।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close